[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार पटना में फेवरेट पिकनिक स्पॉट बन रहा गंगा विहार क्रूज, एंटरटेनमेंट का मिलेगा डबल डोज, जानिए स्पेशल पैकेज

पटना में फेवरेट पिकनिक स्पॉट बन रहा गंगा विहार क्रूज, एंटरटेनमेंट का मिलेगा डबल डोज, जानिए स्पेशल पैकेज

0
पटना में फेवरेट पिकनिक स्पॉट बन रहा गंगा विहार क्रूज, एंटरटेनमेंट का मिलेगा डबल डोज, जानिए स्पेशल पैकेज
गंगा विहार क्रूज

पटना से सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट
Ganga Vihar Cruise:
पटना में घूमने-फिरने का मजा दोगुना हो गया है. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने ‘गंगा विहार क्रूज’ सेवा को नये तरीके से शुरू किया है. इसका उद्देश्य गंगा नदी पर पर्यटन को बढ़ावा देना है. पटना के गांधी घाट से संचालित होने वाली इस सेवा की जिम्मेदारी अब लेनिन डिलक्स क्रूज कंपनी को सौंपी गई है. नये प्रबंधन के तहत क्रूज को मॉडर्न सुविधाओं और आकर्षक इंटीरियर डिजायन बनाया गया है. यहां लोगों को अलग एक्सपीरियंस मिल सकेगा.

एक बार में इतने पर्यटक कर सकते हैं सफर

जानकारी के मुताबिक, यह क्रूज दो मंजिला है और इसमें एक बार में 65 पर्यटक यात्रा कर सकते हैं. नीचे के फ्लोर पर एयर कंडीशन्ड एरिया बनाया गया है, जबकि ऊपर वाले फ्लोर पर खुला स्काई डेक और डांस फ्लोर की व्यवस्था की गई है. गंगा के बीचों-बीच बहती ठंडी हवाओं के बीच म्यूजिक और एंटरटेनमेंट की सुविधाएं पर्यटकों को विशेष आकर्षण प्रदान करेंगी. पर्यटन विभाग को उम्मीद है कि यह सेवा पटना में नदी पर्यटन को नयी पहचान देगी.

हफ्ते में दो दिन मिलेगी लोगों को यह सुविधा

क्रूज के ऑपरेशन मैनेजर मोहम्मद अहमद ने बताया कि वर्तमान में ‘गंगा विहार क्रूज’ का संचालन हर शनिवार और रविवार को किया जायेगा. प्रति व्यक्ति 899 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसमें हाई टी और स्नैक्स शामिल रहेंगे. क्रूज का सफर गांधी घाट यानी से शुरू होकर गाय घाट तक जाएगा और फिर वापस गांधी घाट लौट आयेगा. इस दौरान यात्रियों को रिकॉर्डेड म्यूजिक के साथ कई जानकारी भी दी जाएगी.

क्रूज पर होगी विशेष गाइड की व्यवस्था

जानकारी के मुताबिक, गंगा विहार क्रूज सेवा में पर्यटकों के लिए विशेष गाइड की व्यवस्था की गई है, जो उन्हें पटना की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करायेंगे. टाइमिंग की बात करें तो, फिलहाल गर्मी को ध्यान में रखते हुए क्रूज पर बोर्डिंग का समय शाम 4:55 बजे निर्धारित किया गया है. यह सफर शाम पांच बजे शुरू होगी और 6:30 बजे समाप्त होगी, जिसमें एंटरटेनमेंट और दर्शनीय स्थलों का अनुभव भी शामिल रहेगा.

क्या है स्पेशल पैकेज?

क्रूज के मैनेजर के अनुसार समूहों और निजी आयोजनों के लिए भी स्पेशल पैकेज उपलब्ध किए गए हैं. प्रति घंटे का पैकेज 22,500 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसमें क्रूज किराया, सेफ्टी क्रू शुल्क और जीएसटी शामिल है. जबकि, तीन घंटे के स्पेशल पैकेज में न्यूनतम 20, 40 और 60 पर्यटकों के समूह के लिए 3200, 2945 और 2550 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है. इन पैकेजों में नाश्ता, पानी, हाई टी और भोजन की सुविधा भी शामिल है.

Also Read: बिहार में टेंडर घोटाला में SVU की कार्रवाई, तीन बड़े अफसर को किया अरेस्ट, रिशु श्री से है कनेक्शन

Previous article चोरी होने के बाद भी नहीं बदला गया ट्रांफॉर्मर, चार महीने से लो वोल्टेज की मार झेल रहा डॉकी गांव
Next article ‘केस तेरी रानी लड़ेगी’ गाने में खेसारी लाल यादव का दबंग अंदाज, नीलम गिरी ने बटोरी सुर्खियां
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel