[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri ‘केस तेरी रानी लड़ेगी’ गाने में खेसारी लाल यादव का दबंग अंदाज, नीलम गिरी ने बटोरी सुर्खियां

‘केस तेरी रानी लड़ेगी’ गाने में खेसारी लाल यादव का दबंग अंदाज, नीलम गिरी ने बटोरी सुर्खियां

0
‘केस तेरी रानी लड़ेगी’ गाने में खेसारी लाल यादव का दबंग अंदाज, नीलम गिरी ने बटोरी सुर्खियां
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने नए गाने ‘केस तेरी रानी लड़ेगी’ के साथ दर्शकों के बीच हाजिर हो गए हैं. इस गाने को खेसारी लाल यादव और सृष्टि भारती ने अपनी आवाज दी है. रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में खेसारी लाल यादव, मगही स्टार रौशन रोही और एक्ट्रेस नीलम गिरी की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

खेसारी के स्वैग ने जीता दर्शकों का दिल

गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव का रंगदार और स्वैग से भरपूर अंदाज देखने को मिलता है. एक सीन में वह जेल से बाहर आते नजर आते हैं, जहां नीलम गिरी फूलों के साथ उनका स्वागत करती हैं. इसके बाद वीडियो में खेसारी अपने खास अंदाज में कहते हैं कि वह तो अब सुधर गए हैं, लेकिन दुनिया अब भी नहीं बदली है. उनका यह स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

गाने का वीडियो

नीलम गिरी का ग्लैमरस लुक बना आकर्षण

वीडियो में नीलम गिरी बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत नजर आ रही हैं. उनके एक्सप्रेशंस, डांस और स्क्रीन प्रेजेंस ने गाने को और भी खास बना दिया है. गाने में एक जगह जब खेसारी लाल यादव अपने अंदाज में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, तब नीलम गिरी भी उन्हें सराहते हुए जवाब देती हैं कि अगर कभी जेल भी जाना पड़ा तो चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह सब संभाल लेंगी. दोनों की यह नोकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

फैंस के रिएक्शन

Image 344
'केस तेरी रानी लड़ेगी' गाने में खेसारी लाल यादव का दबंग अंदाज, नीलम गिरी ने बटोरी सुर्खियां 5
Image 345
'केस तेरी रानी लड़ेगी' गाने में खेसारी लाल यादव का दबंग अंदाज, नीलम गिरी ने बटोरी सुर्खियां 6
Image 346
'केस तेरी रानी लड़ेगी' गाने में खेसारी लाल यादव का दबंग अंदाज, नीलम गिरी ने बटोरी सुर्खियां 7

गाने की टीम ने किया शानदार काम

‘केस तेरी रानी लड़ेगी’ गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं. इसका शानदार संगीत विक्की VOX ने तैयार किया है, जबकि आदर्श सिंह ने इसे कंपोज किया है. वीडियो का निर्देशन विभांशु तिवारी ने किया है. डीओपी का काम वजीर आर्ट ने संभाला है और एडिटिंग व डीआई का जिम्मा कैमसी ने निभाया है. गाने की कोरियोग्राफी असलम खान और नवीन ठाकुर ने की है. इस गाने को झंकार म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें: ‘माटी के देह पे’ गाने में रितेश पांडे ने फैशन पर कसा तंज, वीडियो वायरल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel