[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार हाजीपुर में नगर परिषद के अकाउंटेंट के ठिकानों पर EOU का छापा, कई कागजात खंगाल रही टीम

हाजीपुर में नगर परिषद के अकाउंटेंट के ठिकानों पर EOU का छापा, कई कागजात खंगाल रही टीम

0
हाजीपुर में नगर परिषद के अकाउंटेंट के ठिकानों पर EOU का छापा, कई कागजात खंगाल रही टीम
अकाउंटेंट मनीष कुमार के आवास के बाहर खड़ी पुलिस

पटना से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Raid In Bihar:
आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने हाजीपुर नगर परिषद कार्यालय के लेखापाल मनीष कुमार के खिलाफ कार्रवाई की. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में गुरुवार को उनके दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. मनीष कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के प्रथम दृष्टया सबूत मिले हैं.

2 करोड़ से भी ज्यादा अर्जित की संपत्ति

जांच में उनके पास टोटल 2 करोड़ 2 लाख 31 हजार 500 रुपये की ऐसी संपत्ति पाए जाने का दावा किया गया है, जो उनकी ज्ञात आय के स्रोतों की तुलना में 208.57 प्रतिशत अधिक है. जांच में पर्याप्त सबूत मिलने के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने 10 जून को मामला दर्ज किया और विशेष न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त किया.

इसके बाद गुरुवार सुबह मनीष कुमार के हाजीपुर स्थित बागमती आवासीय परिसर में स्थित आवास और हाजीपुर नगर परिषद कार्यालय में उनके कार्यालय समेत दो जगहों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया गया.

क्या कहना है ईओयू के अधिकारियों का?

ईओयू की टीम पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में तलाशी की कार्रवाई कर रही है. छापेमारी के दौरान दस्तावेजों, चल-अचल संपत्तियों और अन्य वित्तीय लेन-देन से जुड़े साक्ष्यों की जांच की जा रही है. आर्थिक अपराध इकाई ने कहा है कि तलाशी अभियान पूरा होने के बाद बरामदगी और अन्य तथ्यों का विस्तृत खुलासा होगा. फिलहाल दोनों ठिकानों पर कार्रवाई जारी है.

Also Read: पूरे परिवार संग लालू ने मनाया बर्थडे, राबड़ी देवी ने अपने हाथ से खिलाया केक, रोहिणी-तेज प्रताप ने किया इमोशनल पोस्ट

Previous article महात्मा गांधी सेतु पर रोजाना जाम से बेहाल लोग, ट्रेन और फ्लाइट पकड़ना भी हुआ मुश्किल
Next article Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ रही वरुण धवन की फिल्म, छठे दिन की कमाई ने चौंकाया
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel