[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ रही वरुण धवन की फिल्म, छठे दिन की कमाई ने चौंकाया

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ रही वरुण धवन की फिल्म, छठे दिन की कमाई ने चौंकाया

0
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ रही वरुण धवन की फिल्म, छठे दिन की कमाई ने चौंकाया
पूजा हेगड़े, वरुण धवन और मृणाल ठाकुर, फोटो- इंस्टाग्राम

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 6: वरुण धवन की कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से दर्शकों और मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब तक कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा पाई है. डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि शुरुआती दिनों के बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. छठे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

छठे दिन की कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को करीब 2.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी. दूसरे दिन शनिवार को इसकी कमाई 7.25 करोड़ रुपये रही, जबकि रविवार को फिल्म ने 9 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन दर्ज किया. हालांकि वीकेंड खत्म होने के बाद फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई और वीकडेज में कमाई लगातार गिरती चली गई.

6 दिन में कितना हुआ कुल कलेक्शन?

छह दिनों में फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 34.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं भारत में ग्रॉस कलेक्शन 40.60 करोड़ रुपये रहा है. फिल्म को देशभर में 2500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था. इसके बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में संघर्ष करती नजर आ रही है. फिल्म को हॉलीवुड फिल्म ‘ऑब्सेशन’ और राम चरण की ‘पेड्डी’ जैसी फिल्मों से मुकाबला करना पड़ रहा है. वहीं इस शुक्रवार कई नई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिससे इसकी कमाई पर और असर पड़ सकता है.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं. कहानी जस्स (वरुण धवन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी पत्नी बानी (मृणाल ठाकुर) उससे तलाक लेना चाहती है. इसके बाद जस्स की जिंदगी में प्रीत (पूजा हेगड़े) की एंट्री होती है. फिल्म में मौनी रॉय, राकेश बेदी, राजेश कुमार और मनीष पॉल भी अहम किरदारों में नजर आए हैं.

Previous article हाजीपुर में नगर परिषद के अकाउंटेंट के ठिकानों पर EOU का छापा, कई कागजात खंगाल रही टीम
Next article साइकिल से पढ़ने जा रही थी मुस्कान, तेज रफ्तार हाइवा ने छीनी जिंदगी
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel