[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार में 50 हजार के इनामी अपराधी का एनकाउंटर, JDU MLC बोले- अपराध करोगे तो गिरफ्तार होगे

बिहार में 50 हजार के इनामी अपराधी का एनकाउंटर, JDU MLC बोले- अपराध करोगे तो गिरफ्तार होगे

0
बिहार में 50 हजार के इनामी अपराधी का एनकाउंटर, JDU MLC बोले- अपराध करोगे तो गिरफ्तार होगे
घटना स्थल पर पुलिस की तस्वीर (बाएं), नीरज कुमार, जेडीयू एमएलसी (दाएं)

Encounter In Bihar: सम्राट सरकार में ताबड़तोड़ अपराधियों का एनकाउंटर किया जा रहा है. इसी क्रम में खगड़िया में 50 हजार के कुख्यात अपराधी मो. बुद्दिन के पैर में गोली लगी. जिले के बैलदौर में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई. अपराधी के पास से पुलिस ने एक राइफल, दो देशी कट्टा के साथ कारतूस भी बरामद किया गया. इसे लेकर जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कड़ा रिएक्शन दिया.

जेडीयू एमएलसी ने क्या कहा?

जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा, हमारे पुलिस बल को यह अधिकार मिला है कि अगर अपराध करोगे तो गिरफ्तार होगे. हमारे पुलिस बल पर हमला करोगे मतलब सरकार के साख पर हमला करोगे, तो गोली खाओगे. फिर इलाज के बाद जेल और कोर्ट में भटकोगे. इस तरह जिंदगी भर भटकते रहोगे. इस दौरान उन्होंने बिहार से 8 हजार लड़कियों के गायब होने की खबर को फर्जी बताया.

मुठभेड़ के दौरान 10 राउंड चलीं गोलियां

जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने देर रात करीब दो बजे जिले के बेलदौर थाना इलाके के दिघौन पंचायत के सुखायबासा गांव में छापेमारी की. पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान करीब दस राउंड फायरिंग हुई.

पुलिस ने घायल बदमाश के पास से एक राइफल, दो देसी कट्टा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है. घायल अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया में भर्ती कराया गया है.

अपराधी पर हत्या, लूट जैसे कई मामले दर्ज

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मो. बुद्दीन पर बेलदौर थाना समेत पसराहा और अन्य थानों में हत्या, लूट और कई गंभीर मामलों के केस दर्ज हैं. वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था. एसटीएफ की टीम पहले भी कई बार उसे पकड़ने की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन हर बार वह फरार होने में सफल हो जाता था. घटना की सूचना मिलते ही एसपी, सदर एसडीपीओ, गोगरी एसडीपीओ, कई इंस्पेक्टर और एसएफएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई. पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

Also Read: बिहार में पुलिसिंग सिस्टम बन रहा डिजिटल, इस पोर्टल पर घर बैठे दर्ज होंगे FIR

Previous article जनजातीय गौरव उत्सव में 3392 आवेदनों का हुआ निष्पादन, हजारों लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ
Next article अनुपमा के कैफे में हुई प्रेरणा की एंट्री, प्रेम ने गुस्से में जलाया फॉर्म
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel