[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment अनुपमा के कैफे में हुई प्रेरणा की एंट्री, प्रेम ने गुस्से में जलाया फॉर्म

अनुपमा के कैफे में हुई प्रेरणा की एंट्री, प्रेम ने गुस्से में जलाया फॉर्म

0
अनुपमा के कैफे में हुई प्रेरणा की एंट्री, प्रेम ने गुस्से में जलाया फॉर्म
अनुपमा , फोटो -यूट्यूब

Anupama: मशहूर टीवी शो ‘अनुपमा’ की कहानी में इन दिनों एक के बाद एक दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं. आज के एपिसोड की शुरुआत में दिग्विजय और शाह परिवार के बच्चे मिलकर प्रेरणा का हौसला बढ़ाते हैं. अनुपमा और दिग्विजय उसे अपने कैफे में काम करने का ऑफर देते हैं. प्रेरणा भी पुरानी कंपनी के धोखे को भुलाकर उनके साथ नई शुरुआत करने के लिए राजी हो जाती है. कैफे में सभी लोग प्रेरणा का बहुत ही प्यारे तरीके से स्वागत करते हैं और आने वाले फूड कार्निवल प्रतियोगिता की तैयारियों में जुट जाते हैं.

तोशू ने प्रेम को भड़काया अनुपमा के खिलाफ

इधर तोशू को पता चलता है कि प्रेरणा को अनुपमा के कैफे में जगह मिल गई है, तो वह गुस्से से लाल हो जाता है. वह तुरंत प्रेम और राही के पास जाकर उन्हें अनुपमा के खिलाफ भड़काता है. श्रुति भी ताना मारती है कि अनुपमा को बेटियां बदलना अच्छे से आता है. राही कसम खाती है कि वह प्रतियोगिता में अनुपमा को हरा देगी. इस बीच, बदला लेने के लिए प्रेम चुपके से अनुपमा का प्रतियोगिता वाला फॉर्म चुराकर जला देता है ताकि अनुपमा इस कॉम्पिटिशन में हिस्सा ही न ले पाए.

शाह परिवार में गूंजी किलकारी

दूसरी तरफ, शाह परिवार में खुशियों का माहौल बन जाता है क्योंकि परी मां बनने वाली है. पूरा परिवार परी का ख्याल रखने की बात करता है. जब अनुपमा भावुक होकर परी को आशीर्वाद देने पहुंचती है, तो तोशू हमेशा की तरह बदतमीजी पर उतर आता है. वह चिल्लाकर कहता है कि वह अपने बच्चे पर अनुपमा की परछाई भी नहीं पड़ने देना चाहता. इस पर किंजल तोशू को करारा जवाब देती है कि वह भी अपने बच्चे पर तोशू जैसा साया नहीं चाहती. राजा भी अनुपमा का साथ देता है और अनुपमा तोशू को अपना मुंह बंद रखने की सलाह देती है.

मां बनने के डर से घबराई परी, कैफे में नई प्लानिंग

भविष्य और करियर को लेकर परी अंदर से बहुत डरी हुई है. ऐसे में अनुपमा और किंजल मिलकर उसका हौसला बढ़ाती हैं. अनुपमा परी के साथ मां बनने का अपना पुराना अनुभव शेयर करती है, जिसके बाद परी अपनी प्रेग्नेंसी का जश्न मनाने के लिए तैयार हो जाती है. उधर कैफे में अंश, माही और ईशानी मिलकर मार्केटिंग की नई प्लानिंग करते हैं. वहीं दूसरी तरफ, श्रुति ज्यादा मुनाफे के लिए राही और प्रेम को फ्रोजन फूड बेचने के लिए मना लेती है, जिससे कस्टमर नाराज होने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: YRKKH: विद्या की नई चाल से हिलेगा पोद्दार हाउस, अरमान-अभीरा के रिश्ते पर मंडराएगा संकट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel