बिहार से चलने वाली इन 5 स्पेशल ट्रेनों की बढ़ी परिचालन अवधि, मुंबई, कोलकाता समेत यहां जाना हुआ आसान
Special Train News: बिहार के लोगों के लिए मुंबई, कोलकाता या फिर दक्षिण भारत का तरफ सफर करना आसान होने वाला है. रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए राहत भरा फैसला लिया गया है. बिहार से चलने वाली 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी गई है.
Special Train News: बिहार के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की तरफ से खास फैसला लिया गया है. बिहार से चलने वाली 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी गई है. इससे लोगों को ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी. इसके साथ ही कोलकाता, मुंबई या फिर दक्षिण भारत के इलाकों में जाना आसान हो सकेगा.
ये रही 5 जोड़ी ट्रेनों की लिस्ट
1. पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन- (गाड़ी नंबर- 03253/03254/03255) 29 जुलाई तक हर सोमवार और बुधवार को चलेगी. इस ट्रेन को गया, कोडरमा, गोमो, रांची, बिलासपुर, रायपुर और नागपुर के रास्ते चलाया जाता है. खासकर दक्षिण भारत तक का सफर आसान हो सकता है. अब इस ट्रेन की सुविधा यात्री पूरे जुलाई महीने ले सकते हैं.2. पटना-हावड़ा-पटना स्पेशल ट्रेन- (गाड़ी नंबर- 02024/02023) इस ट्रेन का परिचालन 27 सितंबर तक किया जाएगा. हर रविवार को यह ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन बख्तियारपुर, मोकामा और झाझा के रास्ते चलाई जाती है. 3. रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन- (गाड़ी नंबर- 05557/05558) इस ट्रेन को भी पूरे जुलाई महीने चलाया जाएगा. इस ट्रेन का परिचालन हर मंगलवार और गुरुवार को किया जाता है. यह ट्रेन सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, हावड़ा, पाटलिपुत्र और डीडीयू के रास्ते चलाई जाती है.4. सोगरिया-धनबाद-सोगरिया स्पेशल ट्रेन- (गाड़ी नंबर- 09821/09822) यह ट्रेन अब नवंबर महीने तक चलेगी. हर गुरुवार और शनिवार को इसका परिचालन होगा. यह ट्रेन सागर, दमोह, कटनी, प्रयागराज छिवकी, डीडीयू, गया और कोडरमा से गुजरते हुए चलती है.5. पटना-खोरधा रोड जं. स्पेशल ट्रेन- (गाड़ी नंबर- 03230/03229) इस ट्रेन का परिचालन पूरे जुलाई महीने किया जाएगा. हर बुधवार और गुरुवार को यह ट्रेन चलेगी. इस ट्रेन को बख्तियारपुर, मोकामा, झाझा, आसनसोल, खड़गपुर, कटक और भुवनेश्वर के रास्ते चलाई जाती है.
Also Read: बिहार में शिक्षक अगर 3 दिन देरी से पहुंचे स्कूल तो कटेंगे पैसे, ऑनलाइन हाजिरी पर भी नया अपडेट
