बिहार में Corona संक्रमण हुआ तेज, स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी 28 फरवरी तक रद्द

बिहार में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी 28 फरवरी तक रद्द कर दी गई है

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 4, 2022 7:57 PM

बिहार में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी 28 फरवरी तक रद्द कर दी गई है .बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए यह फैसला लिया गया. सभी डॉक्टरों, नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है. बिहार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्यकर्मियों की अवकाश रद्द कर दी गई है. वर्तमान में जो कर्मी छुट्टी पर हैं उन्हें भी वापस लौटने का आदेश जारी हुआ है. देखिए वीडियो