अंडरट्रायल रिव्यू कमेटी ने की रिहाई की अनुशंसा

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विचाराधीन बंदियों की रिहाई व जमानत को लेकर अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई.

By Prabhat Khabar News Desk | April 15, 2024 10:59 PM

दरभंगा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विचाराधीन बंदियों की रिहाई व जमानत को लेकर अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई. इसमें प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने नालसा गाइड लाइन के अनुरूप चयनित बंदियों के नाम कमेटी के समक्ष अनुशंसा के लिये रखा. कमिटी ने विचार के पश्चात चयनित मामलों में संबंधित न्यायालय को नियमानुसार जमानत पर रिहाई की सिफारिश की. बैठक में एसएसपी सह सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकार जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, अपर समाहर्ता राजस्व नीरज कुमार दास, मंडल काराधीक्षक स्नेहलता व उपकारा बेनीपुर के अधीक्षक धीरज कुमार मौजूद थे.