Darbhanga News: राज्यपाल के निर्धारित कार्यक्रम को लेकर यातायात मार्ग में परिवर्तन

Darbhanga News:राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह, कल्याणी निवास पर आगमन के निधारित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से यातायात रूट में बदलाव किया गया हैं.

By PRABHAT KUMAR | January 21, 2026 10:07 PM

Darbhanga News: दरभंगा. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह, कल्याणी निवास पर आगमन के निधारित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से यातायात रूट में बदलाव किया गया हैं. बाघ मोड़ से बेला मोड़ के बीच वाला रोड सामान्य आवागमन के लिए पूर्णतया बंद रहेगा. वहीं यातायात थाना, कोतवाली थाना से होते हुए दिल्ली मोड़ जाने वाले दोपहिया व चार पहिया एवं सवारी गाड़ी भोगेन्द्र झा मोड़ से हसन चौक होते हुए बाघ मोड़ होकर दिल्ली मोड़ की ओर जायेंगे. ये वाहन यूनिवर्सिटी गेट से होते हुए बाघ मोड़ व दिल्ली मोड़ की तरफ जा सकते है. रेलवे स्टेशन, भंडार चौक, बेला मोड़ की तरफ से दिल्ली मोड़ जाने वाले सभी दो पहिया व चार पहिया वाहन एवं सवारी गाड़ी यूनिवर्सिटी गेट से होते हुए बाघ मोड़ होकर दिल्ली मोड़ की तरफ जायेंगे. यह व्यवस्था 22 जनवरी की सुबह सात बजे से रात्रि दस बजे तक लागू रहेगी. इसके अलावा शेष सभी मार्ग में वाहनों का परिचालन पूर्व की तरह ही जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है