शांतिपूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजा संपन्न करने को प्रशासन बरत रहा विशेष सतर्कता

सरस्वती पूजा सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए भालपट्टी थाना क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

By RANJEET THAKUR | January 23, 2026 5:51 PM

सदर. सरस्वती पूजा सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए भालपट्टी थाना क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में के विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. थाना क्षेत्र के मुरिया, तारसराय, अदलपुल सहित अन्य स्थानों को संवेदनशील मानते हुए वहां अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गयी है. पूजा पंडालों, मुख्य चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और आवागमन वाले मार्गों पर लगातार पुलिस गश्ती की जा रही है. पुलिस पदाधिकारी व जवान दिन-रात क्षेत्र में सक्रिय रह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सरस्वती पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को सख्ती से निबटा जाएगा. उन्होंने पूजा समितियों से भी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने, डीजे, तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम के प्रयोग में संयम बरतने की अपील की. कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है