Darbhanga News: श्याम बसंत स्वर्णोत्सव पर निकली निशान शोभा यात्रा

Darbhanga News:श्रीखाटू श्याम मंडल के तत्वावधान में चल रहे श्याम बसंत स्वर्णोत्सव के छठे दिन बुधवार को विशाल निशान शोभा यात्रा निकाली गयी.

By PRABHAT KUMAR | January 28, 2026 10:16 PM

Darbhanga News: दरभंगा. श्रीखाटू श्याम मंडल के तत्वावधान में चल रहे श्याम बसंत स्वर्णोत्सव के छठे दिन बुधवार को विशाल निशान शोभा यात्रा निकाली गयी. प्रात:काल निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में बाबा के भक्त सम्मिलित थे. इसमें श्याम बाबा के अलावा हनुमान की भी ध्वजाएं थी. गाजे-बाजे के साथ चल रहे यात्रियों पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वृष्टि की. रेड कारपेट बिछा स्वागत किया. जयघोष से वातावरण गूंजता रहा. रथ पर विराजमान श्याम बाबा की झांकी दर्शन को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी. मंडल के सदस्य के अलावा एनसीसी के कैडेट व पुलिस के जवान व्यवस्था में जुटे थे. इस अवसर पर श्याम रसाेई में भंडारे की व्यवस्था में भगवती खेतान, प्रदीप पंसारी, नंदकिशोर, ओम प्रकाश, रतन चौधरी, आनंद भगत आदि जुटे थे. वहीं राजकुमार गोयल, संजय बैरोलिया, ओम सर्राफ कार्यालय तथा भंडार की व्यवस्था में लगे थे. कोलकाता से आए संजु शर्मा के भजनों की रसधार संध्याकाल जब प्रवाहित हुई तो श्रद्धालु उसमें देर रात तक डूबते-उतराते रहे. भजन की शुरूआत विनोद शर्मा, श्याम शर्मा, केशव बैरोलिया, सुनील शर्मा आदि ने किया.