[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा Darbhanga News: पांच दिन पूर्व लापता किशोर की घर के बगल में कुएं से मिली लाश

Darbhanga News: पांच दिन पूर्व लापता किशोर की घर के बगल में कुएं से मिली लाश

0
Darbhanga News: पांच दिन पूर्व लापता किशोर की घर के बगल में कुएं से मिली लाश

Darbhanga News: बेनीपुर. बहेड़ा थाना क्षेत्र के तरौनी पंचायत के मुर्तुजापुर से पांच दिन पूर्व लापता किशोर का शव रविवार की सुबह उसके घर के बगल के कुएं में उपलाता मिला. इस सूचना से पूरे गांव में दहशत फैल गयी. लोगों की भीड़ वहां जमा हो गयी. सूचना बहेड़ा पुलिस को दी गयी. पुलिस की मौजूदगी में कुआं का ढक्कन तोड़ कर शव को निकाला गया. उसकी पहचान शंभु पासवान के पुत्र वरुण पासवान (16) के रूप में की गयी. शव की पहचान होते मां-बहन-भाई के चीत्कार से गांव दहल उठा. परिजन हत्या कर शव कुआं में डाल देने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित हो उठे. परिजनों का कहना था कि गत 30 दिसंबर की रात लगभग 10 बजे वरुण खाना खा कर अपने कमरे में सोने चला गया. वह दसवीं बोर्ड का छात्र था. इसलिए अलग कमरे में पढ़ाई करता था. सुबह जब परिजन जगे तो उसका कमरा खुला हुआ था. सोचा शौच के लिए निकला होगा, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो खोजबीन करने लगे. अंतत: 31 दिसंबर को बहेड़ा थान में गुमशुदगी की सूचना देते हुए अनहोनी की आशंका जताते वरुण के पिता ने आवेदन दिया. परिजनों का कहना है कि इस सूचना पर अगर पुलिस ने थोड़ी सी भी संजीदगी दिखाई होती, तो शायद वरुण की जान बच सकती थी. दो दिन पहले ही मामले का उद्भेदन हो गया होता. इधर घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी आलोक कुमार व एसडीपीओ वासुकीनाथ झा घटनास्थल पर पहुंचे. एफएसएल की टीम के साथ श्वान दस्ते को भी बुलाया. स्थल की जांच करायी. साक्ष्य जमा किया गया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने कहा की मृतक की गुमशुदगी की सूचना 31 दिसंबर को दी गयी थी, जिसका सनहा दर्ज किया गया. उसके बाद दो जनवरी को अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में कर रही हुई थी, इसी बीच रविवार को उसके ही घर के बगल के कुआं में शव मिलने की सूचना मिली. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कुछ कहा जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel