[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vastu Tips: वास्तु के ये चमत्कारी टोटके घर को बना देंगे प्यार, समृद्धि और शांति का ठिकाना! खुद अपनाएं और देखें फायदा

Vastu Tips: वास्तु के ये चमत्कारी टोटके घर को बना देंगे प्यार, समृद्धि और शांति का ठिकाना! खुद अपनाएं और देखें फायदा

0
Vastu Tips: वास्तु के ये चमत्कारी टोटके घर को बना देंगे प्यार, समृद्धि और शांति का ठिकाना! खुद अपनाएं और देखें फायदा
प्यार, शांति और समृद्धि के लिए वास्तु के टोटके AI generated image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा होता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन हो तो उसके नतीजे काफी ज्यादा सुखद और सकारात्मक होते हैं. वहीं, इन नियमों को नजरअंदाज करने से जीवन में कई तरह की परेशानियां भी आ सकती है. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे टोटके भी बताये गए हैं जिन्हें अगर आप अपनाते हैं तो आपके घर और जीवन में प्यार, समृद्धि और शांति देखते ही देखते आने लगते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं आसान टोटकों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. जब आप इन्हें अपनाना शुरू करते हैं तो आपको कुछ ही समय में फायदा साफ दिखने लग जाता है. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

घर के उत्तर-पूर्व दिशा को रखें साफ और खुला हुआ

वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि घर की जो उत्तर पूर्व दिशा होती है वह सबसे ज्यादा पॉजिटिव होती है. यह एक मुख्य कारण है कि आपको इस दिशा को हमेशा ही साफ, हल्का और खुला हुआ रखना चाहिए. जानकारों के अनुसार आपको इस दिशा में एक छोटा सा पौधा या फिर एक छोटे से गमले में फूल जरूर रखना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा को सुलझाकर रखने से घर में प्यार और शांति कभी खत्म नहीं होती है. इसके अलावा ही आप आर्थिक तौर पर भी काफी मजबूत हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: 24 घंटे में घर बन जाएगा पॉजिटिव एनर्जी का केंद्र, वास्तु के ये छोटे उपाय कर सकते हैं बड़े चमत्कार

रोज सुबह दीपक जलाना

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हर सुबह दीपक जलाना पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करने का सबसे आसान और कारगर तरीका है. मान्यताओं के अनुसार आपको पूजाघर या फिर मनी कॉर्नर में तेल का एक दीया जरूर जलाना चाहिए. यह छोटा सा उपाय निगेटिव एनर्जी को दूर करता है और घर को खुशहाली और शांति से भर देता है.

घर पर मनी कॉर्नर बनाना

वास्तु के जानकार बताते हैं कि घर पर मनी कॉर्नर बनाना आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. धन का कोना बनाने के लिए उत्तर-पूर्व या फिर पूर्व दिशा को सबसे ज्यादा शुभ बताया गया है. आप अगर चाहें तो इस जगह पर भगवान की मूर्ती या फिर एक तस्वीर भी रख सकते हैं. इसके अलावा इस जगह पर सोने या फिर चांदी की कुछ छोटी चीजें रखने से भी आपको फायदा ही होता है. जानकार बताते हैं कि इस जगह की रेगुलर साफ-सफाई से घर में पैसों और समृद्धि की कभी कमी नहीं होती है.

यह भी पढ़ें: Bedroom Vastu Tips: सोते समय सिरहाने रखी ये चीजें बिगाड़ देती हैं सेहत, देखते ही देखते शरीर बन जाता है बीमारियों का घर

घर में रखें तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का जो पौधा होता है वह आपके घर में पॉजिटिविटी लेकर आने का काम करता है. यह एक सबसे आसान और इफेक्टिव उपाय है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि इस पौधे को उत्तर या फिर पूर्व दिशा में ही रखें. तुलसी का यह पौधा घर में निगेटिव एनर्जी को खत्म करता है और साथ ही परिवार में प्यार को बढ़ावा देता है. यह छोटा सा पौधा आपको सेहतमंद रहने में भी मदद करता है.

घर में पानी का सही इस्तेमाल

वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि घर में पानी या फिर एक फव्वारा रखना काफी ज्यादा शुभ हो सकता है. यह आपके घर में हमेशा पैसे और समृद्धि को बढ़ावा देता है. जानकारों के अनुसार एक छोटा फव्वारा या साफ पानी का कंटेनर उत्तर या पूर्व दिशा में रखने से घर में शांति और खुशहाली बनी रहती हैं.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: रात के समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? ज्यादातर लोग अनजाने में बुला रहे हैं परेशानियां

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Giridih News :अभाविप का जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 10 से
Next article Darbhanga News: पांच दिन पूर्व लापता किशोर की घर के बगल में कुएं से मिली लाश
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel