कार से शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने बुधवार को नेहरा मसोमाती पोखर के निकट वाहन तलाशी के क्रम में 29.160 लीटर टेट्रा पैक शराब बरामद की.
By Prabhat Khabar News Desk |
June 19, 2024 11:42 PM
मनीगाछी. पुलिस ने बुधवार को नेहरा मसोमाती पोखर के निकट वाहन तलाशी के क्रम में 29.160 लीटर टेट्रा पैक शराब बरामद की. साथ ही चार पहिया वाहन को जब्त करते हुए दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजकिशोर राय ने बताया कि मारुति सुजुकी कार से 180 एमएल की 162 टेट्रा पैक शराब ले जाया जा रहा था, जिसे जब्त कर लिया गया. वहीं गिरफ्तार तस्कर बिरौल थाना के सोनबेहट निवासी दुखी यादव के पुत्र चंद्र किशोर यादव तथा इसी थाना के कहुआ निवासी देवेंद्र यादव के पुत्र संतोष यादव है. उन्होंने बताया कि धराये तस्कर पर उत्पाद अधिनियम के तहत कांड अंकित कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:02 PM
July 6, 2026 10:19 PM
July 6, 2026 7:47 PM
July 6, 2026 7:10 PM
July 6, 2026 5:47 PM
July 6, 2026 4:54 PM
July 6, 2026 5:41 PM
July 6, 2026 3:04 PM
July 6, 2026 12:34 PM
July 5, 2026 9:27 PM
