[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा Darbhanga: पाराडीह में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे टेम्पो ठीक कर रहे चालक की मौत

Darbhanga: पाराडीह में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे टेम्पो ठीक कर रहे चालक की मौत

0
Darbhanga: पाराडीह में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे टेम्पो ठीक कर रहे चालक की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर

Darbhanga News: दरभंगा जिले के पाराडीह स्थित एक लाइन होटल के पास बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक टेम्पो चालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान मधुबनी जिले के औंसी निवासी संजीव कुमार साहू के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि संजीव दरभंगा से अपना टेम्पो लेकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में वाहन खराब हो गया, जिसके बाद वे सड़क किनारे टेम्पो खड़ा कर उसे ठीक करने लगे.

वाहन ठीक करने के दौरान हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार, संजीव पाराडीह के पास सड़क किनारे टेम्पो की तकनीकी खराबी दूर करने में लगे थे. तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि संजीव कुमार साहू की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया.

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस अब हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है.

दरभंगा से कुमार रोशन की रिपोर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel