दरभंगा से बीकानेर के लिए 15 व 22 को चलेगी स्पेशल ट्रेन
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बीकानेर के लिए स्पेशल ट्रेन दी है.
By Prabhat Khabar News Desk |
April 7, 2024 10:49 PM
दरभंगा. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बीकानेर के लिए स्पेशल ट्रेन दी है. यह गाड़ी दरभंगा से आगामी 15 एवं 22 अप्रैल को चलेगी. दरभंगा जंक्शन से यह रात 11.30 बजे रवाना होगी, जो एक दिन बाद बुधवार को सुबह 8.40 बजे यात्रियों को लेकर बीकानेर पहुंचेगी. इसका ठहराव जोगियारा, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, पनियहवा, घुगली, कप्तानगंज, गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, रेवाड़ी, लोहारू, सादुलपुर, चुरू एवं रतनगढ़ निर्धारित किया गया है. बीकानेर से यह ट्रेन 14 एवं 21 अप्रैल को चलेगी. इस गाड़ी में 12 स्लीपर, चार थर्ड एसी, दो सेकेंड एसी, दो जेनेरल बोगियों के अलावा दो एसएलआर डब्बे रहेंगे.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:02 PM
July 6, 2026 10:19 PM
July 6, 2026 7:47 PM
July 6, 2026 7:10 PM
July 6, 2026 5:47 PM
July 6, 2026 4:54 PM
July 6, 2026 5:41 PM
July 6, 2026 3:04 PM
July 6, 2026 12:34 PM
July 5, 2026 9:27 PM
