[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड जून 2027 में होगा चालू, 25 किमी लंबे फोरलेन कॉरिडोर में होंगे 4 बाइपास

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड जून 2027 में होगा चालू, 25 किमी लंबे फोरलेन कॉरिडोर में होंगे 4 बाइपास

0
दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड जून 2027 में होगा चालू, 25 किमी लंबे फोरलेन कॉरिडोर में होंगे 4 बाइपास
दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड (सांकेतिक तस्वीर)

Danapur-Bihta Elevated Road: पटना में कई रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. ऐसे में दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य जल्द पूरा किए जाने पर जोर दिया जा रहा है. यह एलिवेटेड रोड करीब 25 किलोमीटर लंबा फोरलेन कॉरिडोर है, जिसे देश के सबसे लंबे एलिवेटेड शहरी राजमार्गों में से एक माना जा रहा है. साल 2027 के जून तक इस फोरलेन कॉरिडोर पर गाड़ियों के परिचालन की पूरी संभावना है.

परियोजना की कितनी है लागत?

जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना की कुल निर्माण लागत लगभग 1,969 करोड़ है. इस एलिवेटेड रोड का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यह भविष्य में बनने वाले बिहटा सिविल एन्क्लेव (हवाई अड्डे) को पटना शहर से सीधे और बिना ट्रैफिक के जोड़ेगा. स्थानीय ट्रैफिक की सुगमता के लिए इसमें चार महत्वपूर्ण जगहों दानापुर रेलवे स्टेशन के पास, शिवाला मोड़, बिहटा हवाई अड्डा लिंक, बिहटा-सरमेरा बाईपास पर रैंप और लूप दिये जायेंगे.

इन 4 जगहों पर बनाए जायेंगे बाइपास

साथ ही सड़क को ट्रैफिक फ्री बनाने के लिए इस रूट पर 4 प्रमुख बाइपास शामिल हैं-नेऊरागंज, पैनाल, कन्हौली और विशुनपुरा. इसके बनने से नीचे के लोकल ट्रैफिक को भी राहत मिलेगी. यह एलिवेटेड रोड व्यापक ‘पटना-बक्सर फोरलेन परियोजना’ (एनएच-922) का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसके चालू होने से पटना से दिल्ली और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली गाड़ियों का समय करीब दो घंटे तक कम हो जायेगा.

फोरलेन सड़क के बनने से होगा ये फायदा

इस फोरलेन रोड का निर्माण कार्य पूरा होने से प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों को फायदा मिल सकेगा. पटना शहर से आईआईटी पटना (बिहटा) और एनआईटी पटना के ये कैंपस तक आना-जाना बेहद आसान और समय की बचत करने वाला हो जायेगा. सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद अगले 10 सालों तक इसके रखरखाव और मेंटेनेंस की पूरी जिम्मेदारी निर्माण एजेंसी की ही होगी, जिससे सड़क की गुणवत्ता बनी रहेगी.

Also Read: राबड़ी आवास पर सियासी हलचल तेज, तेज प्रताप बोले- जब पूर्व सीएम आवास खाली करेंगे तो राबड़ी देवी भी कर देंगी

Previous article पानी समझकर युवक ने पी लिया डीजल, गले और छाती में जलन के बाद अस्पताल में भर्ती
Next article 1 से 7 जून 2026 अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल: जानें किस मूलांक के खुलेंगे सफलता के नए द्वार
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel