[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion 1 से 7 जून 2026 अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल: जानें किस मूलांक के खुलेंगे सफलता के नए द्वार

1 से 7 जून 2026 अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल: जानें किस मूलांक के खुलेंगे सफलता के नए द्वार

0
1 से 7 जून 2026 अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल: जानें किस मूलांक के खुलेंगे सफलता के नए द्वार
1 से 7 जून 2026 अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल

Weekly Numerology Prediction: जून 2026 का पहला सप्ताह कई लोगों के लिए नई उम्मीदें, अवसर और सफलता के संकेत लेकर आया है. अंक ज्योतिष के अनुसार जन्म तारीख के आधार पर मूलांक व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव डालते हैं. आइए जानते हैं पंडित पुरनेंदु पाठक  से 1 से 7 जून 2026 तक का साप्ताहिक अंक राशिफल.

मूलांक 1 (जन्म तारीख 1, 10, 19, 28)

इस सप्ताह लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य भी सामान्य से बेहतर रहेगा. हालांकि निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर होगा.

मूलांक 2 (जन्म तारीख 2, 11, 20, 29)

नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता है. सहकर्मियों के सहयोग से लंबे समय से लंबित प्रोजेक्ट पूरे होंगे. परिवार का पूरा साथ मिलेगा. अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आने की संभावना है.

मूलांक 3 (जन्म तारीख 3, 12, 21, 30)

छात्रों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और नए अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा.

मूलांक 4 (जन्म तारीख 4, 13, 22)

लंबे समय से रुके हुए कार्यों में सफलता मिल सकती है. आय में वृद्धि के संकेत हैं. हालांकि कार्यस्थल पर किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें और सतर्कता बनाए रखें.

मूलांक 5 (जन्म तारीख 5, 14, 23)

नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में लाभ मिलने के योग हैं. मीडिया, मार्केटिंग और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है. कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा.

मूलांक 6 (जन्म तारीख 6, 15, 24)

कला, फैशन, डिजाइनिंग और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शानदार रहने वाला है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं.

मूलांक 7, 8 और 9 के लिए क्या कहते हैं सितारे?

मूलांक 7 वालों को नौकरी, प्रमोशन और अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं. अध्यात्म की ओर झुकाव भी बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें: जून 2026 के ग्रह गोचर: जानें इस माह की ग्रह स्थिति, पुष्य नक्षत्र, पंचक और प्रमुख ज्योतिषीय योग

मूलांक 8 वालों को धैर्य रखने की जरूरत है. मेहनत का परिणाम मिलने में समय लग सकता है. निवेश के मामलों में विशेष सावधानी बरतें.

मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह बेहद शुभ है. रुके हुए कार्य पूरे होंगे, सरकारी मामलों में सफलता मिलेगी और आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं. प्रेम और वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा.

Previous article दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड जून 2027 में होगा चालू, 25 किमी लंबे फोरलेन कॉरिडोर में होंगे 4 बाइपास
Next article वैशाली में कल जिलेभर में लगेगा सहयोग शिविर
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel