[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर फाइल- 4- भारी मात्रा में देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तारदो बाइक जप्त

फाइल- 4- भारी मात्रा में देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तारदो बाइक जप्त

0
फाइल- 4- भारी मात्रा में देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तारदो बाइक जप्त

25 सितंबर- फोटो- 2- थाने में जब्त शराब के साथ तस्कर. राजपुर. थाना क्षेत्र के सरेंजा गांव के समीप बुधवार की दोपहर पुलिस ने भारी मात्रा में 130 बोतल देसी शराब को बरामद किया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एसपी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए लगातार पुलिस पदाधिकारी की टीम विभिन्न जगहों पर जांच पड़ताल कर रही है. आगामी दिनों में नवरात्रि पर्व को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. जिसको लेकर पुलिस चौसा कोचस मुख्य पथ के रास्ते उत्तर प्रदेश के निकटवर्ती इलाके में जांच के लिए जा रही थी. जैसे ही पुलिस की गाड़ी सरेंजा गांव के नजदीक पहुंची. उसी समय दो बाइक पर शराब की खेप लेकर तस्कर भागने लगे. जिसे देख पुलिस ने फिल्मी अंदाज में खदेड़ कर इसे पकड़ लिया. जांच के बाद पेटी में बंद देशी ब्लू लाइम शराब को जब्त कर थाने लाया गया. इस धंधे में शामिल शराब तस्कर इटाढ़ी थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव निवासी बबलू कुमार पिता फूलचंद चौधरी एवं कृष्ण कुमार पिता बलिस्टर चौधरी को गिरफ्तार किया गया. इस धंधे के के उपयोग में लायी गयी दोनों बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इन दोनों से पूछताछ के बाद बताया कि इस धंधे का सबसे बड़ा तस्कर सरेंजा निवासी विकास चौहान है. जिनके पास से यह शराब की खेप लेकर इटाढ़ी क्षेत्र के विभिन्न गांव में खपाना था. इन दोनों के बयान पर इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. शीघ्र ही इसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से ग्रामीणों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel