[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर फाइल-3- दशहरा में शांति व्यवस्था के लिए 130 लोगों पर 107 के तहत हुई कार्रवाई 21 लोगों ने भरा बंध पत्र

फाइल-3- दशहरा में शांति व्यवस्था के लिए 130 लोगों पर 107 के तहत हुई कार्रवाई 21 लोगों ने भरा बंध पत्र

0
फाइल-3- दशहरा में शांति व्यवस्था के लिए 130 लोगों पर 107 के तहत हुई कार्रवाई 21 लोगों ने भरा बंध पत्र

25 सितंबर- फोटो-1- थाने में बांड पत्र भरते लोग. राजपुर. थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने धारा 107 के तहत 130 लोगों पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है. इसके आलोक में थाना परिसर में दंडाधिकारी की मौजूदगी में 21 लोगों ने बंध पत्र भरा है. थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लगने वाले ग्रामीण मेला एवं पूजा पंडालों के पास पुलिस के जवान लगातार भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहेंगे. साथ ही आम लोगों से भी अपील किया गया है कि दशहरा पर्व पर उत्साह एवं उमंग के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं. किसी भी गांव में अगर कोई व्यक्ति उपद्रव फैलाने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे. साथ ही चौकीदारों को भी अलर्ट किया गया है कि किसी भी गांव में अगर कोई व्यक्ति इस तरह का हरकत करता है तो इसकी सूचना दें. शराब एवं शराबियों पर भी विशेष नजर बनाए रखना है. पूजा समितियों को भी निर्देश दिया गया है कि जिन समितियों ने लाइसेंस लेने के वक्त वाॅलिंटियर को नियुक्त किया है. वह समय के साथ पूजा पंडाल के पास मौजूद रहेंगे. अगर समिति के सदस्य भी गलत तरीके से पेश आते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel