फाइल- 15- एमओ ने किया आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

एमओ ने किया आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

By Parshant Kumar Rai | April 27, 2026 10:45 PM

केसठ.प्रखंड में संचलित होने वाले विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार ने सोमवार को निरीक्षण किया. जिला प्रशासन के निर्देश पर एमओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर विभिन्न स्तरों से जांच की. इस दौरान विभिन्न अभिलेखों का जांच किया . वही स्थानीय लोगों से भी बातचीत की. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था में सुधार को लेकर यह पहल की गयी है. आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाले सुविधाओं का लाभ सही लाभुकों तक पहुंचाने तथा अन्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए इस तरह की जांच प्रक्रिया अपनायी जा रही है.एमओ ने रामपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 61 और 78 का निरीक्षण किया. स्वच्छता एवं बच्चों को मोनू के अनुसार मिलने वाला भोजन ठीक था. एमओ ने महीने में एक बार अभिभावकों के साथ बैठक कर बच्चों की संख्या बढ़ाने को लेकर निर्देश दिया. एमओ ने बताया कि जांच प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी को समर्पित की जायेगी.