15 जुलाई को पटना में आयोजित होने वाली राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर बक्सर में विस्तृत बैठक

Rahul Gandhi Patna Students Program : बक्सर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रविवार को युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी संगठनात्मक चुनाव और 15 जुलाई को पटना में आयोजित होने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

By MANISH MISHRA | July 5, 2026 5:56 PM

Rahul Gandhi Patna Students Program : बक्सर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रविवार को युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी संगठनात्मक चुनाव और 15 जुलाई को पटना में आयोजित होने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बक्सर जिले की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

Buxar News : संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज कुमार उपाध्याय ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है. उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गुटबाजी और वैमनस्य से बचने की अपील करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान और जिम्मेदारी देने का प्रयास किया जाएगा.

15 जुलाई के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

बैठक में बताया गया कि 15 जुलाई को पटना में राहुल गांधी छात्रों से शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद करेंगे. इस कार्यक्रम में बक्सर जिले से अधिक से अधिक युवा कार्यकर्ताओं और छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की गई और आवश्यक जिम्मेदारियां तय की गईं.

कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शहीद, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बिट्टू यादव, एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अनुराग त्रिवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय, दिलीप यादव, जयकुमार यादव, अंकित सिद्धार्थ, गणेश कुमार, विकास राज, धनु कुमार, राम कुमार यादव, विकास कुमार, आनंद, रवि, अजित सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read : बक्सर में बदला गंगा का स्वरूप, नदी के बीच उभरे सुनहरे रेत के टापू, पर्यटकों के लिए बना आकर्षण