बक्सर में अगले तीन घंटे में तेज आंधी और झमाझम बारिश, शाम 5 बजे तक के लिए अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी

Buxar Weather Update : बक्सर में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने ली करवट, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट. ब्रह्मापुर, चौसा, डुमरांव समेत कई इलाकों में तेज आंधी-बारिश की संभावना. अगले 2-3 घंटों में मौसम तेजी से बदलने के आसार, बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह.

By Ragini Sharma | June 29, 2026 12:35 PM

Buxar Weather Update : बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. लंबे इंतज़ार के बाद बक्सर में लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने बक्सर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जिले के कई इलाकों में अगले कुछ घंटों के भीतर तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है.

किन किन इलाकों में जारी हुआ अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के जारी चेतावनी के मुताबिक बक्सर के ब्रह्मापुर, बक्सर, चौगैन, चौसा, डुमरांव, इटरही, केसठ, नवानगर, राजपुर इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है. जारी अलर्ट के अनुसार अगले दो से तीन घंटे के अंदर मौसम तेजी से बदल सकता है. यह अलर्ट “Be prepared” श्रेणी में रखा गया है, यानी स्थिति गंभीर हो सकती है लेकिन सही सावधानी से नुकसान कम किया जा सकता है.

बक्सर में अगले तीन घंटे में तेज आंधी और झमाझम बारिश, शाम 5 बजे तक के लिए अलर्ट, imd की एडवाइजरी जारी 4

Weather Update : डुमरांव प्रखंड में बदला मौसम का मिजाज

पिछले करीब 15 दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे डुमरांव प्रखंड के लोगों को सोमवार की सुबह मौसम ने थोड़ी राहत दी. हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रविवार शाम से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा था. आसमान में काले बादल छा गए थे और देर रात हल्की बूंदाबांदी भी हुई, हालांकि वह ज्यादा देर तक नहीं चली. सोमवार सुबह फिर से कुछ मिनटों के लिए बारिश हुई, जिससे गर्मी से आंशिक राहत मिली.

बारिश की तस्वीर

Buxar News : तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि इन क्षेत्रों में मध्यम स्तर के गरज-तड़ित के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी गई. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है, जो जानलेवा साबित हो सकती है. इसलिए लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है. खासकर खेतों में काम कर रहे किसान और खुले में मौजूद लोगों को तुरंत सुरक्षित जगह पर जाने को कहा गया है. तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने और बिजली आपूर्ति बाधित होने का भी खतरा है. ऐसे में लोगों को पहले से तैयारी करने और सतर्क रहने की जरूरत है.

सांकेतिक तस्वीर

अच्छी बारिश का इंतजा

किसानों का कहना है कि अगर आने वाले 3-4 दिनों में अच्छी बारिश हो जाती है, तो धान की रोपनी समय पर संभव हो सकेगी. फिलहाल हल्की बारिश ने मानसून के जल्द आने की उम्मीद जरूर बढ़ा दी है.

बाजारों में लौटी रौनक

सोमवार को मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट के चलते ग्रामीण बाजारों में भी चहल-पहल देखने को मिली. लोग घरों से बाहर निकले और मौसम का आनंद लिया.

Also Read : आरा में तेज धूप और लू का दिखेगा कहर, पारा 41°C पार; जानिए अगले 7 दिनों के मौसम का हाल