[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर बक्सर में दिनदहाड़े लूट, बैंक से 1.5 लाख रुपये निकालकर बाजार पहुंचे व्यक्ति से झपटा मारकर बाइक सवार फरार, तलाश में जुटी पुलिस

बक्सर में दिनदहाड़े लूट, बैंक से 1.5 लाख रुपये निकालकर बाजार पहुंचे व्यक्ति से झपटा मारकर बाइक सवार फरार, तलाश में जुटी पुलिस

0
बक्सर में दिनदहाड़े लूट, बैंक से 1.5 लाख रुपये निकालकर बाजार पहुंचे व्यक्ति से झपटा मारकर बाइक सवार फरार, तलाश में जुटी पुलिस
राजपुर थाना बक्सर

Buxar Robbery Case : बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरेंजा बाजार में दिनदहाड़े हुई एक वारदात ने लोगों को दहला दिया. बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने महज कुछ मिनटों के भीतर एक व्यक्ति के झोले से डेढ़ लाख रुपए लेकर फरार हो गए. घटना उस समय हुई जब पीड़ित बैंक से पैसे निकालने के बाद बाजार में खरीदारी कर रहा था. पुलिस ने मामले में अज्ञात दो अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

%E0%A4%Ac%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%B0 36
सांकेतिक तस्वीर

Buxar Crime News : बैंक से पैसा निकालकर बाजार पहुंचे थे पीड़ित

जानकारी के अनुसार धनसोई थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव निवासी सूर्यकांत सिंह स्टेट बैंक से डेढ़ लाख रुपए निकालकर सरेंजा बाजार पहुंचे थे. उन्होंने रुपए को एक झोले में रखा था और बाइक के हैंडल में टांग दिया था. इसके बाद वे पास की दुकान पर सब्जी खरीदने लगे. इसी दौरान अपराधियों ने मौके का फायदा उठाया.

बक्सर की सभी ख़बरें यहां पढ़ें

बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दो युवक तेजी से आए और बिना समय गंवाए झोला निकाल लिया. इसके बाद दोनों आरोपी पल्सर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए. पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए.

Image 53
सांकेतिक तस्वीर

Buxar News : हल्ला मचते ही बाजार में मची अफरा तफरी

जैसे ही सूर्यकांत सिंह को घटना की जानकारी हुई, उन्होंने जोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया. उनकी आवाज सुनकर बाजार में अफरा तफरी मच गई. लोग इधर उधर दौड़ने लगे, लेकिन तब तक अपराधी काफी दूर निकल चुके थे. स्थानीय लोगों ने पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी गई.

Robbery News :पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष निवास कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद कोचस चौसा मुख्य मार्ग सहित आसपास के ग्रामीण रास्तों पर वाहनों की जांच शुरू कर दी गई. हालांकि काफी तलाश के बावजूद अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल सका.

पुलिस ने अपराधियों की पहचान के लिए बाजार और बैंक परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की. लेकिन प्रारंभिक जांच में किसी स्पष्ट सुराग का पता नहीं चल पाया है. इसके बावजूद पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है.

लापरवाही पड़ी भारी, पुलिस ने दी चेतावनी

पुलिस का कहना है कि बैंक से बड़ी राशि निकालने के बाद सावधानी बेहद जरूरी है. इस मामले में पीड़ित ने पैसे को खुले तौर पर बाइक में टांग रखा था, जिसका फायदा अपराधियों ने उठाया. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि बैंक से पैसे निकालने के बाद सतर्क रहें और ऐसे मामलों में लापरवाही न करें.

फिलहाल पीड़ित के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं.

Also Read : रोहतास में चला तबादला एक्सप्रेस : नोखा के सीओ का ट्रांसफ़र, पुष्पा कुमारी बनीं नई अंचलाधिकारी

Previous article शेखपुरा: कोर्ट ने अस्पताल अधीक्षक को किया तलब, कहा–न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं
Next article 24 करोड़ का पुल तैयार, लेकिन रास्ता अधूरा,किशनगंज में आज भी नाव के सहारे जिंदगी जी रहे हजारों ग्रामीण
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel