[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर प्रेमिका के लिए हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा

प्रेमिका के लिए हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा

0
प्रेमिका के लिए हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा
AI इमेज - प्रभात खबर

नावानगर से त्रिलोकी चौबे की रिपोर्ट
Buxar News: बक्सर जिले के नावानगर क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने की जिद में 1.33 लाख वोल्ट क्षमता वाले हाईटेंशन बिजली पोल पर चढ़ गया. घटना बासुदेवा थाना क्षेत्र के आथर बधार की है, जहां बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.

प्रेमिका को बुलाने की मांग पर अड़ा रहा युवक

जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान कोरान सराय थाना क्षेत्र के कचईनिया गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है. वह हाईटेंशन बिजली पोल पर चढ़कर अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग करने लगा. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. सुरक्षा को देखते हुए तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई गई.

पुलिस और प्रशासन ने घंटों किया समझाने का प्रयास

सूचना मिलने पर बासुदेवा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतरने के लिए काफी समझाया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा. बाद में नावानगर और कोरान सराय थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस और मेडिकल टीम को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया.

प्रेमिका से मिलवाने के आश्वासन पर नीचे उतरा

करीब चार घंटे तक पोल पर चढ़े रहने के बाद युवक पुलिस द्वारा प्रेमिका से मिलवाने का आश्वासन दिए जाने पर नीचे उतरने को तैयार हुआ. इसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया और पूछताछ के लिए बासुदेवा थाना लाया गया.

परिजनों को सौंपने की तैयारी

पुलिस ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है. आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे परिजनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है. घटना को लेकर इलाके में देर तक चर्चा होती रही.

Also Read: बक्सर में पढ़ाई के लिए निकली नाबालिग का हुआ था अपहरण, आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजा गया जेल

Previous article SHe-Box 2.0: महिलाओं की सुरक्षा के लिए एसएचई-बॉक्स 2.0 बना प्रभावी मंच
Next article लंबे समय बाद चाकुलिया लौटा रामलाल हाथी, तालाब में स्नान करते देख उमड़ी भीड़
Avatar Of Suryakant Kumar
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों से जुड़ी हाइपरलोकल खबरों, शिक्षा, रोजगार, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार के विषयों पर समाचार लेखन का कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel