[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर बक्सर के इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग तेज, कांग्रेस ने DRM को सौंपा ज्ञापन

बक्सर के इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग तेज, कांग्रेस ने DRM को सौंपा ज्ञापन

0
बक्सर के इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग तेज, कांग्रेस ने DRM को सौंपा ज्ञापन
DRM को ज्ञापन देते काँग्रेस नेता

Buxar Itarhi Railway Crossing Closure : बक्सर जिले की इटाढ़ी रेलवे गुमटी को आम लोगों के आवागमन के लिए तत्काल खोलने की मांग तेज हो गई है. जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार उपाध्याय ने पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने कहा कि गुमटी बंद रहने से हजारों लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

डीआरएम से मिलकर रखी जनता की समस्या

पंकज कुमार उपाध्याय ने डीआरएम को बताया कि इटाढ़ी रेलवे गुमटी बंद होने से छात्र-छात्राओं, मरीजों, किसानों, व्यापारियों और आम लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है. उन्होंने जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की.

डीआरएम बोले- जिला प्रशासन के निर्देश पर बंद हुई गुमटी

मुलाकात के दौरान डीआरएम ने बताया कि इटाढ़ी रेलवे गुमटी को बक्सर जिला प्रशासन के निर्देश पर बंद किया गया है. उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और अगले 15 दिनों के भीतर इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

Buxar News : जल्दबाजी में निर्माण पर जताई चिंता

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि इतनी कम अवधि में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा होना मुश्किल लगता है. उन्होंने आशंका जताई कि जल्दबाजी में किया गया निर्माण भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है. उन्होंने मांग की कि जब तक आरओबी पूरी तरह सुरक्षित होकर चालू नहीं हो जाता, तब तक इटाढ़ी रेलवे गुमटी को आम जनता के लिए खोल दिया जाए.

हजारों लोगों की बढ़ी परेशानी

पंकज कुमार उपाध्याय ने कहा कि गुमटी बंद रहने से प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राओं, मरीजों, किसानों और व्यापारियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. वहीं पांडेपट्टी मार्ग पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. स्कूल बसों और भारी वाहनों के पलटने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, जिससे आसपास के सैकड़ों गांवों की लाखों आबादी प्रभावित हो रही है.

कार्रवाई का मिला आश्वासन

उन्होंने बताया कि डीआरएम ने उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार करने और जल्द आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक इटाढ़ी रेलवे गुमटी आम लोगों के लिए नहीं खोली जाती, तब तक जनता की आवाज उठाने का उनका संघर्ष जारी रहेगा.

Also Read : बक्सर में सीओ की सरकारी गाड़ी हादसे का शिकार, चालक और अमीन घायल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel