[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर बक्सर के इस मोस्ट वांटेड अपराधी पर CBI ने घोषित किया 50 हजार का इनाम, एक दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज

बक्सर के इस मोस्ट वांटेड अपराधी पर CBI ने घोषित किया 50 हजार का इनाम, एक दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज

0
बक्सर के इस मोस्ट वांटेड अपराधी पर CBI ने घोषित किया 50 हजार का इनाम, एक दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज
CBI ने घोषित किया 50 हजार का इनाम

बक्सर से मृत्युंजय सिंह की रिपोर्ट
Buxar Crime News :
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बक्सर के मोस्ट वांटेड अपराधी कृष्णा सिंह उर्फ अटल सिंह पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोपी की तस्वीर और इनाम से संबंधित सूचना को सार्वजनिक करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण और सार्वजनिक स्थलों पर इसके पोस्टर भी लगाए गए हैं. जिससे आरोपी की गिरफ्तारी में आम जनता का सहयोग मिल सके.

सीएम के पीए हत्याकांड में सामने आया नाम

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के बहुचर्चित मामले की जांच के दौरान कृष्ण सिंह उर्फ अटल सिंह का नाम मुख्य रूप से सामने आया था. इस हत्याकांड के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए जांच एजेंसी लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

STF की कार्रवाई में खुला राज

इस हाई-प्रोफाइल मामले में पूर्व में पश्चिम बंगाल की एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने बक्सर से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. जेल भेजे गए आरोपियों से हुई कड़ी पूछताछ के दौरान ही दोनों की निशानदेही पर कृष्ण सिंह उर्फ अटल सिंह का नाम उजागर हुआ था. इसके बाद सीबीआई ने उसे इस पूरे मामले का वांछित आरोपी बनाते हुए उस पर 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा कर दी.

एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज

कृष्ण सिंह उर्फ अटल सिंह का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है. अकेले बक्सर जिले के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या और लूट सहित एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह पहले भी बक्सर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, लेकिन वर्तमान में वह फरार चल रहा है.

सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

सीबीआई ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इस आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो वह तुरंत केंद्रीय जांच एजेंसी या स्थानीय पुलिस को सूचित करे. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी. एजेंसी को पूरी उम्मीद है कि इस बड़े इनाम की घोषणा के बाद आरोपी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द संभव हो सकेगी.

Also Read : बिहार पुलिस परीक्षा के बाद बक्सर से चली स्पेशल ट्रेन, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बदला गया समय

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel