[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style अपनी नन्हीं राजकुमारी के लिए चुनें एक बेहद खूबसूरत रॉयल नाम, अर्थ जानकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

अपनी नन्हीं राजकुमारी के लिए चुनें एक बेहद खूबसूरत रॉयल नाम, अर्थ जानकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

0
अपनी नन्हीं राजकुमारी के लिए चुनें एक बेहद खूबसूरत रॉयल नाम, अर्थ जानकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
बेटी के लिए रॉयल नाम और उनके अर्थ Ai image

Royal Baby Girl Names: हर माता-पिता के लिए उनकी बेटी मां लक्ष्मी और बिल्कुल एक नन्हीं राजकुमारी जैसी ही होती है. जब घर पर बेटी का जन्म होता है तो पूरे परिवार में खुशियों की लहर दौड़ जाती है और सभी झूम उठते हैं. बेटी का जन्म होते ही पूरे परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं और इन्हीं में से एक होती है इस नन्हीं सी जान के लिए एक नाम का चुनाव करने की. हर माता-पिता यह चाहते हैं कि उनकी बेटी का नाम सबसे अलग, खूबसूरत और ऐसा हो जो सुनने में भी रॉयल लगे. बेटी का नाम ऐसा हो जो न सिर्फ पुकारने में अच्छा हो, बल्कि उसका जो अर्थ हो वह भी काफी गहरा और दिल जीत लेने वाला हो. अगर आप भी अपनी बेटी के लिए एक ऐसा ही नाम ढूंढ रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. इस आर्टिकल में हम आपके लिए 20 ऐसे ही चुनिंदा और रॉयल नाम लेकर आए हैं, जो आपकी बेटी की पर्सनालिटी में चार चांद लगा देंगे.

Royal Baby Girl Names
अपनी नन्हीं राजकुमारी के लिए चुनें एक बेहद खूबसूरत रॉयल नाम, अर्थ जानकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान 3

आपकी बेटी के लिए राजकुमारियों जैसे खूबसूरत नामों की लिस्ट

  • अनाया: इस नाम का अर्थ होता है जिसका कोई अंत न हो या फिर भगवान का तोहफा. यह नाम सुनने में बहुत ही शालीन और रॉयल लगता है.
  • कियारा: इस नाम का अर्थ होता है चमकदार, उज्ज्वल या साफ दिल वाली.
  • महिरा: इस नाम का अर्थ है कुशल या विशेषज्ञ. आपकी बेटी पर यह नाम सुनने में बहुत ही रौबदार और गरिमामयी लगता है.
  • समैरा: इस खूबसूरत नाम का अर्थ होता है जादुई या भगवान द्वारा रक्षित.
  • न्यासा: इस नाम का अर्थ होता है एक नई शुरुआत या पवित्र नदी. यह एक बेहद ही छोटा और प्यारा सा नाम है.
  • इनाया: इस नाम का अर्थ होता है सहानुभूति, परवाह या भगवान की कृपा.
  • अद्विका: इस नाम का सीधा सा मतलब है अद्वितीय यानी जिसके जैसा दुनिया में कोई दूसरा न हो.
  • मायरा: इस नाम का अर्थ होता है प्यारी या शानदार.
  • शानवी: यह देवी लक्ष्मी का एक मॉडर्न नाम है, जिसका अर्थ होता है शांतिप्रिय और भाग्यशाली.
  • जहान्वी: अगर आपको नहीं पता तो बता दें पवित्र नदी गंगा को जहान्वी भी कहा जाता है. यह नाम अपने आप में एक अलग राजसी ठहराव रखता है.
  • काव्या: इस नाम का अर्थ होता है कविता या कला से भरपूर. यह नाम सादगी और बड़प्पन का प्रतीक है.
  • मीरा: यह नाम भगवान कृष्ण की अनन्य भक्त मीराबाई के नाम पर आधारित है. यह प्यारा सा नाम प्रेम, भक्ति और राजसी सादगी को दर्शाता है.
  • आराध्या: इस नाम का अर्थ होता है जिसकी पूजा की जाए या सम्मानित. यह एक बेहद ही रॉयल और खूबसूरत नाम है.
  • शायरा: इस नाम का अर्थ होता है काव्य रचने वाली या बुद्धिमान. यह नाम सुनने में बहुत ही ज्यादा यूनिक सा लगता है.
  • तारा: आकाश में चमकने वाले सितारे को हमेशा से तारा भी कहा जाता रहा है.
  • देविका: इस नाम का अर्थ होता है छोटी देवी. इस नाम में एक ट्रेडिशनल और रॉयल गरिमा साफ झलकती है.
  • सायशा: इस नाम का खूबसूरत अर्थ होता है सच्चाई या भगवान की कृपा.
  • अनाहिता: यह एक बेहद दुर्लभ और रॉयलनाम है, जिसका अर्थ होता है पवित्र या कृपा से भरपूर.
  • वेदिका: इस नाम का अर्थ होता है चेतना या वेदों का ज्ञान. यह नाम आज के समय में भी काफी ज्यादा ट्रेंड में है.
  • रिया: इस नाम का खूबसूरत अर्थ होता है गायिका या एक रानी. यह नाम छोटा होने के बावजूद भी बहुत ही ज्यादा प्रभावशाली लगता है.

ये भी पढ़ें: बेटे के लिए चुनें राजाओं जैसी शान वाले ये दमदार नाम, हर कोई करेगा तारीफ और भीड़ में अलग बनेगी पहचान

ये भी पढ़ें: बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं छोटा और प्यारा सा नाम? यहां देखें 3 अक्षरों वाले 20 मॉडर्न और मीनिंगफुल नेम

Previous article बक्सर के इस मोस्ट वांटेड अपराधी पर CBI ने घोषित किया 50 हजार का इनाम, एक दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज
Next article 28 मई से 3 जुलाई तक भारी बारिश, गरज-चमक के साथ 70 kmph की रफ्तार से चल सकती है हवा
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel