[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर बक्सर पुलिस ने ओम पांडेय के हत्यारों की पहचान की, संदिग्ध लड़कियों से पूछताछ पूरी, जल्द होगा खुलासा

बक्सर पुलिस ने ओम पांडेय के हत्यारों की पहचान की, संदिग्ध लड़कियों से पूछताछ पूरी, जल्द होगा खुलासा

0
बक्सर पुलिस ने ओम पांडेय के हत्यारों की पहचान की, संदिग्ध लड़कियों से पूछताछ पूरी, जल्द होगा खुलासा
बक्सर नगर थाना की फाइल फोटो.

Buxar Crime News : बक्सर के शिवपुरी बगीचे से 18 वर्षीय युवक ओम पांडेय के शव की बरामदगी मामले में पुलिस एक्शन मोड में आ गयी है. इस मामले से जुड़े मुख्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद उनकी निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है.

मृतक युवक भोजपुर के नारायणपुर थाना के चांसी गांव का रहनेवाला था. घटना के बाग उसके पिता कमलेश पांडेय ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए बक्सर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

%E0%A4%Ac%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%B0 53
बगीचे में पड़े युवक के शव की फाइल फोटो.

कॉलेज से कागजात निकालने के लिए आया था युवक

पीड़ित पिता कमलेश पांडेय द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि उनका छोटा बेटा ओम 2 जुलाई 2026 की दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला था. वो अपने बड़े भाई अमर कुमार पांडेय के कॉलेज का टीसी और अन्य कागजात निकलवाने आया था. रात में ओम ने बड़े भाई से फोन पर बात की और कहा कि काम अगले दिन होगा. रात 8:57 बजे उसने दोबारा फोन कर कहा कि अगले दिन घर लौटेगा. इसी बीच 4 जुलाई की सुबह ओम के एक मित्र ने फोन कर सूचना दी कि उसकी मौत हो गई है. सूचना मिलते ही परिजन बक्सर पहुंचे. वहां पता चला कि ओम का शव शिवपुरी बगीचे में पड़ा मिला है.

कमलेश पांडेय ने आरोप लगाया कि उनका बेटा 3 जुलाई की रात करीब अपने दोस्त के साथ शिवपुरी मुहल्ला में गया था. वहीं उसकी गला दबाकर और मारपीट कर हत्या कर दी गई है. उन्होंने ओम की एक महिला दोस्त के नाम का भी जिक्र किया है. पिता का कहना है कि उसके पुत्र की हत्या कर बगीचा में शव को ठिकाने लगा दिया गया था.

नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हिरासत में ली गई संदिग्ध लड़कियों से पूछताछ कर ली गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

Also Read : बक्सर की प्रेमिका से मिलने आरा से आया युवक, संदिग्ध हालात में मिला शव

प्रेम प्रसंग में हुई हत्या

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय ने कहा कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है. पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान भी कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि बहुत जल्द इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जायेगा.

Also Read : बक्सर में मशरूम खेती की ट्रेनिंग, सेल्फ इंडिपेंडेंट हो रहे किसान और महिलाएं

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel