[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर बक्सर में 4 मई को ट्रैफिक रूट में बदलाव: कई सड़कों पर नो एंट्री, देखें पूरा प्लान

बक्सर में 4 मई को ट्रैफिक रूट में बदलाव: कई सड़कों पर नो एंट्री, देखें पूरा प्लान

0
बक्सर में 4 मई को ट्रैफिक रूट में बदलाव: कई सड़कों पर नो एंट्री, देखें पूरा प्लान
बक्सर चौक की तस्वीर

Bihar News:चोल मुंडन कार्यक्रम को लेकर 4 मई 2026 को बक्सर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. श्रद्धालुओं की भीड़ और शहर में सुचारू आवागमन बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है.डीएसपी कार्यालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी.

इन मार्गों पर रहेगा नो एंट्री

ज्योति चौक से थाना चौक,थाना चौक से नाथ बाबा पुल,थाना चौक से रामरेखा घाट होते हुए पीपी रोड और पुराना सदर अस्पताल मार्ग, सिंडिकेट से जमुना चौक होते हुए थाना चौक तथा मठिया पुल से मुनिम चौक तक चारपहिया और अन्य बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा.

चारपहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

चारपहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं. गोलंबर से सिंडिकेट होते हुए बाईपास,ज्योति चौक,आईटीआई रोड, मठिया मोड़ और दानी कुटिया मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा. इसके अलावा गोलंबर से सिंडिकेट, ज्योति चौक, अंबेडकर चौक और इटाढ़ी गुमटी मार्ग भी चालू रहेगा.

ई-रिक्शा और ऑटो के लिए अलग रूट

ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के लिए भी अलग मार्ग तय किए गए हैं. गोलंबर से सिंडिकेट, बाईपास, ज्योति चौक होते हुए स्टेशन तक,वहीं ज्योति चौक से आईटीआई रोड और नाथ बाबा नहर मार्ग होते हुए वापसी की सुविधा दी गई है. इसके अलावा अंबेडकर चौक, बाजार समिति, नई बाजार और मठिया मोड़ होते हुए भी आवागमन किया जा सकेगा.

निर्धारित किए गए पार्किंग स्थल

बड़े वाहनों जैसे बस, ट्रैक्टर, पिकअप और चारपहिया के लिए हवाई अड्डा मैदान,आईटीआई मैदान, बाजार समिति,गोलंबर पार्किंग स्थल और इटाढ़ी गुमटी के दक्षिण रेलवे मैदान को पार्किंग स्थल बनाया गया है. वहीं दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए किला मैदान और उसके पीछे पार्किंग की व्यवस्था की गई है.

विशेष निर्देश जारी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रोगी वाहन,एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं पर नो एंट्री लागू नहीं होगी. रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को अपने साथ टिकट रखना अनिवार्य होगा. साथ ही 4 मई को सुबह 3 बजे से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों, ट्रैक्टर और पिकअप के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी.

लोगों से सहयोग की अपील

बक्सर पुलिस ने आम लोगों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहनों का उपयोग न करें, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और सभी को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

बक्सर से मृत्युंजय सिंह की रिपोर्ट

Also Read: अधूरे पुल ने बढ़ाया खतरा: देर रात डुमरिया में नदी किनारे गिरी सवारी गाड़ी, चालक फरार

Previous article जनगणना के प्रथम चरण ने पकड़ी रफ्तार, 31 मई तक होगा मकानों का सूचीकरण
Next article SAHARSA NEWS : बच्चे को बचाने के प्रयास में पलटा ई-रिक्शा, चालक गंभीर, दो अन्य घायल
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel