[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद जनगणना के प्रथम चरण ने पकड़ी रफ्तार, 31 मई तक होगा मकानों का सूचीकरण

जनगणना के प्रथम चरण ने पकड़ी रफ्तार, 31 मई तक होगा मकानों का सूचीकरण

0
जनगणना के प्रथम चरण ने पकड़ी रफ्तार, 31 मई तक होगा मकानों का सूचीकरण

जिले में हाउस लिस्टिंग कार्य शुरू, डीएम ने नागरिकों से की सहयोग की अपील

फोटो नंबर-6- जनगणना में शामिल कर्मीप्रतिनिधि, औरंगाबाद कार्यालय

जिले में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग’ का कार्य अब तेजी से चल रहा है. इस चरण के तहत जिले के सभी घरों का सूचीकरण किया जा रहा है और प्रत्येक आवास पर हाउसहोल्ड नंबर अंकित किया जा रहा है. यह प्रक्रिया जनगणना का अहम आधार है, क्योंकि, इसी से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करती है और उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करती है.

चार मई तक नजरी नक्शा तैयार करने का लक्ष्य

जिला प्रशासन के अनुसार, हाउस नंबरिंग एवं हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) का नजरी नक्शा तैयार करने का कार्य सभी प्रगणकों द्वारा चार मई तक हर हाल में पूरा किया जाना है. जनगणना 2027 को दो चरणों में संपन्न किया जायेगा. पहले चरण में मकान सूचीकरण और आवासीय विवरण का संकलन दो मई से 31 मई तक चलेगा, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जायेगी.

भविष्य की नीतियों का आधार बनेगी जनगणना:

इस पूरी प्रक्रिया के माध्यम से जिले के हर घर, परिवार और नागरिक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की जायेंगी, जो भविष्य की नीतियों और योजनाओं के निर्माण में सहायक होंगी. जनगणना कार्य में लगे प्रगणक और पर्यवेक्षक निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर यह कार्य पूरा करेंगे. इस दौरान जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें और प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं.

डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा:

जिलाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी अभिलाषा शर्मा ने स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्य के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. जिला प्रशासन, औरंगाबाद ने आम लोगों से आग्रह किया है कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि जनगणना कार्य समय पर और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel