बिहार ग्रामीण बैंक की ब्याज माफी योजना बक्सर में शुरू, 31 जुलाई तक ऐसे करें आवेदन

Bihar Gramin Bank OTS : बिहार ग्रामीण बैंक ने कृषि और गैर-कृषि ऋणधारकों को राहत देने के लिए "एकमुश्त निपटारा योजना (OTS)" यानी ब्याज माफी योजना शुरू की है.

By DURGA PRASAD SON | July 4, 2026 3:51 PM
Bihar Gramin Bank OTS : बिहार ग्रामीण बैंक ने कृषि और गैर-कृषि ऋणधारकों को राहत देने के लिए “एकमुश्त निपटारा योजना (OTS)” यानी ब्याज माफी योजना शुरू की है. इस योजना के तहत लंबे समय से ऋण नहीं चुका पाने वाले ग्राहक केवल मूलधन जमा कर अपने ऋण पर लगने वाला पूरा ब्याज और पेनल्टी माफ करा सकते हैं. यह योजना 1 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगी.

किसानों और छोटे कारोबारियों को मिलेगा लाभ

बैंक प्रबंधन के अनुसार योजना का लाभ फसल ऋण (केसीसी), पशुपालन, लघु व्यवसाय तथा अन्य टर्म लोन लेने वाले ऋणधारक उठा सकते हैं. खास बात यह है कि इस योजना में एनपीए (NPA) खाते भी शामिल किए गए हैं.

2016 से पहले के कर्जदारों को राहत देने की पहल

धनसोई शाखा प्रबंधक मो. आसिफ जफर ने बताया कि बाढ़, सूखा और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण कई किसान और छोटे व्यवसायी समय पर ऋण नहीं चुका सके थे. ऐसे में वर्ष 2016 से पूर्व के कर्जदारों को राहत देने के उद्देश्य से यह विशेष योजना शुरू की गई है.

Buxar News : 31 जुलाई तक करें आवेदन

योजना का लाभ लेने के लिए ऋणधारकों को अपने नजदीकी बिहार ग्रामीण बैंक शाखा में आधार कार्ड, बैंक पासबुक और ऋण खाता संख्या के साथ आवेदन करना होगा. बैंक ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है. इसके बाद किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा.

शाखा में करें संपर्क

बैंक प्रबंधन ने अधिक जानकारी और योजना का लाभ लेने के इच्छुक ग्राहकों से अपने नजदीकी बिहार ग्रामीण बैंक शाखा में संपर्क करने की अपील की है. यह योजना उन ऋणधारकों के लिए बड़ा अवसर है, जो लंबे समय से बकाया ऋण के कारण परेशान हैं.

Also Read : भोजपुर में गाय पालन प्रशिक्षण संपन्न, PNB आरसेटी ने युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित