[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर बक्सर में थर्मल पावर प्रोजेक्ट की दूसरी यूनिट जल्द होगी शुरू, जानिए कितनी मिलेगी बिजली

बक्सर में थर्मल पावर प्रोजेक्ट की दूसरी यूनिट जल्द होगी शुरू, जानिए कितनी मिलेगी बिजली

0
बक्सर में थर्मल पावर प्रोजेक्ट की दूसरी यूनिट जल्द होगी शुरू, जानिए कितनी मिलेगी बिजली
थर्मल पावर प्रोजेक्ट, चौसा

Bihar Electricity: बिहार के लोगों को बिना किसी रुकावट बिजली मिले, इसके लिए बक्सर के चौसा में थर्मल पावर प्रोजेक्ट की दूसरी यूनिट को जल्द ही चालू किया जाएगा. इससे राज्य को 561 मेगावाट बिजली मिलने की उम्मीद है. एक्सपर्ट का मानना है कि इससे न केवल बाहरी सोर्स पर निर्भरता कम होगी, बल्कि कंज्यूमर को पहले से ज्यादा बिना किसी रुकावट के बिजली मिल सकेगी.

क्या कहना है एक्सपर्ट का?

जानकारी के मुताबिक, 660 मेगावाट क्षमता वाली इस यूनिट के शुरू होने के साथ ही चौसा परियोजना की टोटल प्रोडक्शन कैपेसिटी 1320 मेगावाट हो जाएगी. इसमें से बिहार का हिस्सा बढ़कर 1122 मेगावाट तक पहुंचने की संभावना है. यह परियोजना लंबे समय से निर्माणाधीन रही है. साल 2013 में शुरू हुई इस परियोजना को जमीन अधिग्रहण से जुड़े विवादों के कारण कई बार रुकावटों का सामना करना पड़ा. मुआवजे को लेकर किसानों के विरोध ने काम को प्रभावित किया था.

कौन करा रहा यूनिट का निर्माण?

परियोजना का निर्माण हिमाचल प्रदेश और केंद्र सरकार के संयुक्त उपक्रम एसजेवीएन की ओर से किया जा रहा है. पहली यूनिट को अगस्त 2025 में राष्ट्रीय ग्रिड से जोड़ा गया और उसी महीने इसका उद्घाटन किया गया. यह संयंत्र सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित है, जिसे अपेक्षाकृत अधिक दक्ष और कम प्रदूषणकारी माना जाता है. इसी बीच राज्य सरकार रिन्यूएबल एनर्जी की दिशा में भी कदम बढ़ा रही है.

बिजली विभाग की 1 अप्रैल से नई व्यवस्था

बिजली में बिजली की खपत को लेकर नई व्यवस्था लागू होने वाली है. बिहार के 87 लाख से ज्यादा स्मार्ट प्रीपेड मीटर कंज्यूमर्स के लिए नई व्यवस्था होगी. अब बिजली की दरें घड़ी की सुइयों यानी समय के हिसाब से तय होंगी. इस नई व्यवस्था को ‘टाइम ऑफ डे’ (ToD) टैरिफ नाम दिया गया है.

इसका सीधा मतलब यह है कि अब पूरे 24 घंटे बिजली की एक समान दर नहीं रहेगी. 1 अप्रैल से आपके घर के स्मार्ट मीटर में लगा सॉफ्टवेयर यह देखेगा कि आप किस समय कितनी बिजली जला रहे हैं और उसी आधार पर बिल की कटौती करेगा.

Also Read: आधी रात पटना समेत 5 जिलों में आंधी-बारिश, आज पूरे बिहार में अलर्ट, गिरेगा पारा

Previous article iPhone से Android में WhatsApp डेटा कैसे करें ट्रांसफर? जानिए आसान तरीका
Next article कामदा एकादशी पर करें ये उपाय, कर्ज मुक्ति और करियर में उन्नति पाएं
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel