[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion कामदा एकादशी पर करें ये उपाय, कर्ज मुक्ति और करियर में उन्नति पाएं

कामदा एकादशी पर करें ये उपाय, कर्ज मुक्ति और करियर में उन्नति पाएं

0
कामदा एकादशी पर करें ये उपाय, कर्ज मुक्ति और करियर में उन्नति पाएं
कामदा एकादशी पर जरूर करें ये उपाय

Kamada Ekadashi 2026 Upay: कामदा एकादशी का व्रत हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और कई भक्त निर्जला या फलाहार व्रत रखते हैं. हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि यह दिन मन और शरीर को शुद्ध करने का अवसर देता है. इस साल उदयातिथि के अनुसार कामदा एकादशी 29 मार्च, रविवार को मनाई जाएगी.

कामदा एकादशी का महत्व

मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है. साथ ही जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. जो लोग नियमित रूप से एकादशी का व्रत रखते हैं, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं.

कर्ज से मुक्ति के आसान उपाय

  • अगर आप आर्थिक तंगी या कर्ज से परेशान हैं, तो इस दिन तुलसी के पौधे के पास बैठकर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. साथ ही “ॐ विष्णवे नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें.
  • शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाएं. माना जाता है कि इससे धीरे-धीरे आर्थिक समस्याएं कम होती हैं और धन के रास्ते खुलते हैं.

करियर में तरक्की के उपाय

  • कामदा एकादशी के दिन करियर में सफलता के लिए एक आसान उपाय किया जा सकता है. एक कलश में जौ भरें और उसमें आम के पत्ते रखें. उसके ऊपर दीपक जलाएं.
  • फिर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को 11 फल और फूल अर्पित करके सफलता की प्रार्थना करें. इससे नौकरी और बिजनेस में तरक्की के मौके बनते हैं.

कामदा एकादशी पर पंचामृत अभिषेक का महत्व

इस दिन भगवान विष्णु का पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर) से अभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है. इससे भगवान प्रसन्न होते हैं और आपकी परेशानियां दूर करने में मदद करते हैं.

कामदा एकादशी पर विशेष भोग क्या चढ़ाएं

पूजा के दौरान भगवान श्रीहरि को 11 केले, 11 लड्डू और लाल फूल अर्पित करें. इसके अलावा तांबे के पात्र में जल, गंगाजल और 11 लाल मिर्च के बीज डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें. इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है.

Previous article बक्सर में थर्मल पावर प्रोजेक्ट की दूसरी यूनिट जल्द होगी शुरू, जानिए कितनी मिलेगी बिजली
Next article आज आ सकता है बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, सबसे पहले यहां करें चेक
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel