बक्सर के ऐतिहासिक वामन मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण को बिहार कैबिनेट की मंजूरी, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

Bihar Cabinet Decision : बिहार कैबिनेट ने बक्सर के ऐतिहासिक भगवान वामन मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण को मंजूरी दी है. मंदिर परिसर में चहारदीवारी और सुरक्षा व्यवस्था विकसित की जाएगी.

By Suryakant Kumar | July 1, 2026 6:28 PM

Bihar Cabinet Decision : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को बिहार कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बिहार मंत्रिमंडल की इस बैठक में बक्सर स्थित सेंट्रल जेल परिसर में स्थित ऐतिहासिक भगवान वामन मंदिर के विकास, सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए सुगम प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में आज एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. सरकार के इस फैसले से अब मंदिर में आने वाले भक्तों को पूजा-अर्चना करने में काफी आसानी होगी.

भूमि को अलग चिन्हित कर बनाई जाएगी चहारदीवारी

कैबिनेट में लिए गए निर्णय के अनुसार, मंदिर परिसर के लिए जमीन को अलग रूप से चिन्हित कर उसे पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाएगा.

Buxar News : सुरक्षा व्यवस्था भी होगी पुख्ता

इसके साथ ही वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और विशेष व्यवस्था विकसित की जाएगी. सरकार के इस कदम से मंदिर परिसर के समुचित विकास का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो गया है.

Also Read : बक्सर में SBI बैंक से 98 हजार रुपये लेकर फरार हुए शातिर, जांच में जुटी पुलिस