बक्सर से एनडीए समर्थित भाजपा के उम्मीदवार आनंद मिश्रा ने कराया नामांकन

एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी के युवा उम्मीदवार आनंद मिश्रा का नामांकन शुक्रवार को अंतिम दिन किया गया.

By AMLESH PRASAD | October 17, 2025 11:02 PM

बक्सर. एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी के युवा उम्मीदवार आनंद मिश्रा का नामांकन शुक्रवार को अंतिम दिन किया गया. इसके पूर्व बक्सर के किला मैदान से निकल कर अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर के कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ पहुंच बक्सर विधानसभा के प्रत्याशी के रुप में नामांकन किया. नामांकन के पहले किला मैदान बक्सर में नामांकन सभा आयोजित किया गया. जिसमें बक्सर विधानसभा के हरेक क्षेत्र से आये काफी संख्या में माताएं और बहनों के आगे झुक कर प्रणाम किया और आर्शीवाद लिया. नामांकन सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन और संचालन का कार्य शिवजी खेमका ने किया. सभा को संबोधित करते हुए श्री मिश्रा ने बक्सर को बिहार के मानस पटल पर उद्धृत करने की बात कही. उन्होंने ने कहा कि मैं नामांकन कर आपका चेहरा मात्र भर हुूं, ये चुनाव आप सभी माताओं, बहनों, भाईयों तथा अभिभावक आप सभी को लड़ना है. हम कोशिश करेंगे कि हम ऐसा काम करें कि भविष्य में आपके सामना होने पर मुझे शर्मिंदा नहीं होना पड़े. सभा में एनडीए के सभी जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ता और नेता के साथ साथ काफी संख्या में मतदाता पहुंचे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है