[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ खंधा में मिला युवक का शव, मचा कोहराम

खंधा में मिला युवक का शव, मचा कोहराम

0
खंधा में मिला युवक का शव, मचा कोहराम

बिहारशरीफ/अस्थावां़ मानपुर थाना क्षेत्र के तेतरावां एवं हरगांवा के सीमा पर गांव के खंधा में पैईन से शनिवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान अस्थावां थाना क्षेत्र के अस्थावां गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश राम के लगभग 45 वर्षीय पुत्र सोनु राम के रूप में हुई है. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम का माहौल बन गया.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार सुबह ग्रामीणों ने खंधा में शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.इस संवध में मानपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार शर्मा ने बताया कि थानाक्षेत्र के हरगांवा एवं तेतरावां गांव के बीच खंधे के पैइन मे शव रहने की सूचना पर थाना पूलिस स्थल पर पहुंच कर छान-बीन करने के साथ पहचान करने में जुट गई काफी देर के बाद युवक की पहचान करने के बाद परिजनो को सूचना दी गई .उन्होने आशंका व्यक्त किया कि कही और हत्या कर यहां फेंक दिया गया है . घटना के बाद एफ एस एल की टीम जांच करने में जुट गई है . उन्होने बताया कि थाना पुलिस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर बारीकी से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.वही मृतक के पत्नी माधुरी देवी ने जमीन विवाद को लेकर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि उनके पति ने लगभग आठ दिन पहले आठ कट्ठा जमीन लिखे थे, लेकिन अब तक रुपये नहीं दिए गए थे. आरोप है कि दूसरी ओर से पांच कट्ठा और जमीन लिखने का दबाव बनाया जा रहा था.माधुरी देवी ने बताया कि इस विवाद को लेकर करीब पंद्रह दिन पहले गांव में पंचायत भी हुई थी, जहां मारपीट की नौबत आ गई थी.उसी दौरान उनके पति को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी.बताया जाता है कि सोनु राम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे .कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने बेटे की शादी की थी. परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं तथा भाई में वह अकेले थे.घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel