[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ हिलसा में बंद घर का ताला काटकर लाखों की चोरी

हिलसा में बंद घर का ताला काटकर लाखों की चोरी

0
हिलसा में बंद घर का ताला काटकर लाखों की चोरी

हिलसा. हिलसा थाना क्षेत्र के योगीपुर पंचायत अंतर्गत मलावां गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. घटना के संबंध में गृहस्वामी श्याम कुमार ने बताया कि 29 अप्रैल को घर में ताला लगाकर पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए काको थाना क्षेत्र के खालीसपुर एवं अरवल गया हुआ था. इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. उन्होंने बताया कि शनिवार को परिवार के घर वापस घर पहुंचा तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. जब घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि छत पर जाने वाली सीढ़ी का ताला भी टूटा पाया गया. घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद घर के चार कमरों का ताला तोड़कर एक कमरे में रखे बक्से से सोने के तीन सिकरी, दो कानवाली, छह जोड़ा चांदी के पायल, मंगलसूत्र, पीतल के बर्तन सहित दो लाख 15 हजार रुपये नगद एवं करीब 50 हजार रुपये के सिक्के चोरी कर लिया गया. प्रभारी थाना अध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने बताया कि घटना के संबंध में आवेदन दिया गया है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel