[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ चाचा ने धारदार हथियार से भतीजे का हाथ काटा

चाचा ने धारदार हथियार से भतीजे का हाथ काटा

0
चाचा ने धारदार हथियार से भतीजे का हाथ काटा

शेखपुरा. चेवाड़ा थाना क्षेत्र के बरारी बीघा गांव में एक निर्दयी चाचा ने घात लगाकर अपने सगे भतीजे का एक हाथ तेजधार वाले भुजाली से वार कर काट डाला. घटना के बाद परिवार वालों द्वारा आनन-फानन में घायल युवक को इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया. जहां युवक की हालत गंभीर रहने के कारण उसे हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया गया. घायल युवक की पहचान बरारी बीघा गांव निवासी अशोक चौहान के 22 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार के रूप में की गई हैं. इस बाबत घायल युवक के पिता ने बताया कि आज शाम ही हमलोग सपरिवार पंजाब के जालंधर से अपना गांव पहुंचे थे. घर पहुंचते ही घात लगाए उनका भाई विजय चौहान बकरा काटने वाला भुजाली से वार कर उनके पुत्र का एक हाथ काट डाला. उन्होंने कहा कि उनके पुत्र का बायां हाथ लगभग 95 प्रतिशत कटकर शरीर से अलग हो गया है. कटा हाथ शरीर से झूल रहा है और खून बंद नहीं हो पा रहा है. उन्होंने कहा कि वे जालंधर में रहकर कबाड़खाना चलाते है. वही उनका भाई भी रहता था. पिछले दशहरा के दौरान किसी बात को लेकर भाई के साथ हमलोगो के साथ विवाद के बाद मारपीट हुई थी. उसके बाद वहीं पुलिस ने दोनों पक्ष के बीच आपस में समझौता करवा दी थी. उसके बाद भाई गांव चला आया था. उन्होंने कहा कि उसी दुश्मनी को लेकर भाई ने मेरे पुत्र को जान से मारने की नियत से जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया. इस बाबत चेवाड़ा थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel