झुनकिया बाबा मंदिर मॉब लिंचिंग कांड: माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य पहुंचे पीड़ित परिवार से मिलने, जांच को लेकर उठी हाईकोर्ट निगरानी की मांग

Bihar Sharif News : राजगीर में श्रवण पासवान और पिंटू पासवान की हत्या के बाद बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे हैं. भाकपा-माले ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और हाईकोर्ट निगरानी में जांच सहित कई मांगें रखीं.

By YUVRAJ RATAN | July 1, 2026 12:31 PM

नालंदा (बिहारशरीफ) से रणजीत सिंह की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : राजगीर में श्रवण पासवान और पिंटू पासवान की सनसनीखेज हत्या के बाद बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. बुधवार को भाकपा-माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य बिहारशरीफ के गंजपर स्थित पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उनके साथ राज्य सचिव कुणाल, मगध जोन प्रभारी अमर, केंद्रीय कमेटी सदस्य संतोष सहर, पालीगंज विधायक संदीप सौरव और डुमरांव के पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा समेत कई नेता मौजूद थे.

हत्या के बाद सरकार पर विपक्ष का वार, सुशासन पर सवाल

परिजनों से मुलाकात के बाद दीपांकर भट्टाचार्य ने सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, “राजगीर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी है. यहां मलमास मेला घूमने आए नौजवान को झुनकी मंदिर में चोरी के आरोप में हाथ-पैर बांधकर पीट-पीटकर मार दिया गया. 2026 में जैन धर्मशाला के बंद कमरे में कर्नाटक के 4 लोगों की संदिग्ध हालत में लाशें मिलीं. पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच झूल रही है. यह कैसा सुशासन है जहां न पर्यटक सुरक्षित हैं, न आम नागरिक?” उन्होंने कहा कि नालंदा मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के बावजूद अपराधी बेखौफ हैं. स्कॉर्पियो सवार बदमाश वन देवी मंदिर के पास फायरिंग कर फरार हो जाते हैं और पुलिस सिर्फ लकीर पीटती रह जाती है.

झुनकिया बाबा मंदिर के बाहर मौजूद पुलिस टीम

विधायक संदीप सौरव ने सरकार की कार्यशैली पर साधा निशाना

पालीगंज विधायक संदीप सौरव ने कहा, “पुलिस चौकी के बगल में ही अपराधियों ने श्रवण और पिंटू को पीट-पीटकर मार दिया. पुलिस न सुरक्षा दे पाई, न इंसाफ. क्या यही डबल इंजन सरकार का न्याय है?”

परिजनों से मिलते दीपांकर भट्टाचार्य

माले की 5 बड़ी मांगें

  1. दोहरे हत्याकांड की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में हो.
  2. मृतक परिवारों को 50-50 लाख मुआवजा और एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए.
  3. राजगीर-नालंदा में पर्यटक सुरक्षा के लिए स्पेशल टास्क फोर्स बने.
  4. जिले के सभी लंबित हत्या कांडों का 3 महीने में स्पीडी ट्रायल हो.
  5. राजगीर थाना प्रभारी को निलंबित किया जाए.

पर्यटकों की कमी से राजगीर के ठेला–होटल व्यवसाय पर गहरा असर

ठेला-फुटपाथ वेंडर्स यूनियन के जिलाध्यक्ष किशोर साव ने कहा कि लगातार अपराध की घटनाओं से राजगीर में पर्यटकों की संख्या घट रही है. “हमारा ठेला, होटल, गाइड सब बेरोजगार हो रहे हैं,”

Also Read : झुनकिया बाबा मंदिर मॉब लिंचिंग कांड: मुख्य आरोपी दीनानाथ शरण ने किया सरेंडर, स्पीडी ट्रायल की तैयारी