[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ Nalanda News: हरनौत स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Nalanda News: हरनौत स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

0
Nalanda News: हरनौत स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Nalanda News: (सुनील कुमार) नालंदा जिले के हरनौत रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर बृहस्पतिवार की सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां ट्रेन की चपेट में आने से एक 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब राजगीर से चलकर दानापुर तक जाने वाली मेमू पैसेंजर (गाड़ी संख्या 63339) हरनौत रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंचने वाली थी. घटना के बाद स्टेशन परिसर में यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मौके पर जुटे लोगों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और मृतक के परिजनों को दी। मृतक बुजुर्ग की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के पोआरी पंचायत अंतर्गत मिरदाहाचक गांव निवासी सियाशरण जामादार (71) के रूप में की गई है.

दो दिन पहले ही हुआ था आंख का ऑपरेशन

मृतक के भतीजे प्रभाकर कुमार ने बताया कि उनके चाचा सियाशरण जामादार ने दो दिन पहले ही बिहारशरीफ स्थित एक निजी अस्पताल में अपनी आंख का ऑपरेशन करवाया था। बृहस्पतिवार की सुबह वे अकेले ही घर से अपनी आंख की रूटीन जांच (चेकअप) कराने के लिए बिहारशरीफ जाने को निकले थे। उन्हें हरनौत रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर बिहारशरीफ जाना था, लेकिन इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए।

विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन की चपेट मेंआए

परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच बिहारशरीफ की तरफ से आ रही मेमू ट्रेन की चपेट में वे आ गए। प्लेटफॉर्म के दक्षिणी छोर पर ट्रेन की गति और बुजुर्ग का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में जुटी रेल पुलिस

हादसे के बाद हरनौत स्टेशन पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बिहारशरीफ जीआरपी (रेलवे पुलिस) की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजने की कार्रवाई में जुटी है.

दो बेटे और दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

सियाशरण जामादार की मौत की खबर जैसे ही पोआरी पंचायत के मिरदाहाचक गांव पहुंची, पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. भतीजे प्रभाकर ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियों से भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं.घर के कमाऊ और बुजुर्ग सदस्य के इस तरह अचानक चले जाने से पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Also Read: दहेज की लोभी ने शादी के महज 9 महीने बाद विवाहिता की बेरहमी से पिटाई की, फिर जहर देकर हत्या

Previous article कैमूर में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल: पंचायत पर लापरवाही के आरोप, अव्यवस्था से परेशान लोग
Next article Begusarai News : गुरुग्राम में बेगूसराय के युवक की मौत से सनसनी, 8 पन्नों के सुसाइड नोट में सुपरवाइजर पर लगाया गंभीर आरोप
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel