[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय Begusarai News : गुरुग्राम में बेगूसराय के युवक की मौत से सनसनी, 8 पन्नों के सुसाइड नोट में सुपरवाइजर पर लगाया गंभीर आरोप

Begusarai News : गुरुग्राम में बेगूसराय के युवक की मौत से सनसनी, 8 पन्नों के सुसाइड नोट में सुपरवाइजर पर लगाया गंभीर आरोप

0
Begusarai News : गुरुग्राम में बेगूसराय के युवक की मौत से सनसनी, 8 पन्नों के सुसाइड नोट में सुपरवाइजर पर लगाया गंभीर आरोप
रोते-बिलखते परिजन।

Begusarai News (विकास मिश्रा) : हरियाणा के गुरुग्राम में काम करने वाले रामपुकार यादव ने कथित मानसिक, शारीरिक और आर्थिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद मिले 8 पन्नों के सुसाइड नोट ने पूरे मामले को बेहद संवेदनशील और गंभीर बना दिया है.

मृतक मूल रूप से बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना अंतर्गत रक्सी गांव का रहने वाला था. बताया गया कि मृतक रामपुकार यादव हरियाणा के गुरुग्राम स्थित TUV SUD South Asia Pvt Ltd कंपनी में कार्यरत था. आत्महत्या करने से पहले उसने अपना सुसाइड नोट व्हाट्सएप के जरिए अपने भाई और भांजे को भेजा, जिसमें कंपनी के सुपरवाइजर देवेंद्र कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

सुपरवाइजर पर ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना का आरोप

मृतक रामपुकार ने आरोप लगाया कि सुपरवाइजर देवेंद्र ने पहले कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाया और बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगा. सुसाइड नोट के अनुसार फरवरी 2022 से जुलाई 2023 तक लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया.

रामपुकार ने यह भी लिखा कि आरोपी पुलिस में पहुंच होने का डर दिखाकर उससे पैसे ऐंठता था. इतना ही नहीं, जब आरोपी की महिला मित्र उसे छोड़कर चली गई तो उसने रामपुकार पर दूसरी लड़की उपलब्ध कराने का दबाव बनाया. विरोध करने पर उसकी पत्नी को गांव से बुलाने जैसी शर्मनाक मांग रखी गई. सुसाइड नोट में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी अक्सर उसे बिहारी कहकर अपमानित करता था और बिहार की महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणियां करता था.

Dae503Ed 07C7 43A8 9E5F 17A2183367C2

कंपनी और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

मृतक ने कंपनी के एडमिन, मैनेजर और एचआर विभाग से कई बार शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. परिजनों का आरोप है कि उल्टा मामले को दबाने की कोशिश की गई. परिजनों ने गुरुग्राम पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि घटना के करीब 30 घंटे बाद तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई. पोस्टमार्टम प्रक्रिया में भी लापरवाही बरती गई और रविवार का हवाला देकर शव अस्पताल में ही पड़ा रहा.

बिना एफआईआर कराए गांव लौटा शव

पुलिस और प्रशासन के रवैये से नाराज परिजन अंततः बिना प्राथमिकी दर्ज कराए ही शव को लेकर बेगूसराय लौट आए. शव पहुंचने के बाद रक्सी गांव में रामपुकार यादव का अंतिम संस्कार किया गया. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. मृतक अपने पीछे पत्नी रूबी देवी और एक छोटे बेटे को छोड़ गया है. परिजन आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. वहीं सुसाइड नोट में लिखी एक पंक्ति ने सभी को भावुक कर दिया कि जब मेरी पत्नी पर बात पहुंच गई, तो मैं अंदर से टूट गया, मेरी मौत का जिम्मेदार सुपरवाइजर देवेंद्र कुमार ही है.

Also Read: बेगूसराय के 24 पंचायतों में लगा प्रथम सहयोग शिविर, जन शिकायतों के त्वरित निपटारे पर जोर

Previous article Nalanda News: हरनौत स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
Next article भरगामा में बिना जरूरत की पुलिया बनी जी का जंजाल: जयनगर पंचायत सरकार भवन के एप्रोच रोड निर्माण में बाधा, हटाने की मांग
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel