[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ नालंदा के आलावां सहयोग शिविर में DM-SP ने सुनीं समस्याएं, 115 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

नालंदा के आलावां सहयोग शिविर में DM-SP ने सुनीं समस्याएं, 115 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

0
नालंदा के आलावां सहयोग शिविर में DM-SP ने सुनीं समस्याएं, 115 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन
सहयोग शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते डीएम और एसपी


Nalanda News (कंचन कुमार की रिपोर्ट): आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को परवलपुर प्रखंड के आलावां पंचायत सरकार भवन में ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन नालंदा के जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं, विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

डीएम और एसपी ने किया पौधारोपण

सहयोग शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पंचायत परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है. हर व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो हरित और स्वच्छ वातावरण का निर्माण किया जा सकता है.

सरकारी योजनाओं को गांव तक पहुंचाने की पहल

जिला पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के तहत आयोजित सहयोग शिविरों का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से पात्र लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन, निबंधन, सत्यापन, ई-केवाईसी और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं. इससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है.

ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

डीएम ने कहा कि पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविरों को ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसमर्थन और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है. बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करा रहे हैं और विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा को देखते हुए पंचायतों एवं नगर निकायों में सहयोग शिविरों का आयोजन आगे भी जारी रहेगा, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे.

115 आवेदनों का मौके पर हुआ निष्पादन

शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 115 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निष्पादन कर लाभुकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई. विभागवार प्राप्त आवेदनों में प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय से 24 आवेदन, परवलपुर अंचल कार्यालय से 19 आवेदन, प्रखंड आपूर्ति विभाग से 4 आवेदन, श्रम प्रवर्तन विभाग से 1 आवेदन, प्रखंड सहकारिता विभाग से सर्वाधिक 44 आवेदन, कृषि विभाग से 3 आवेदन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से 8 आवेदन, विद्युत विभाग से 2 आवेदन, पंचायत विभाग से 4 आवेदन, लघु सिंचाई विभाग से 2 आवेदन तथा जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित 4 आवेदन शामिल थे. प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त सभी 115 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन कर दिया गया, जिससे लाभुकों को तत्काल राहत मिली.

17-18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा शिविर

प्रशासन ने जानकारी दी कि जिले के सभी प्रखंडों में 17 एवं 18 जून 2026 को प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा. इन शिविरों का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है. शिविरों में आवेदन, निबंधन, सत्यापन, ई-केवाईसी सहित विभिन्न सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके साथ ही पंचायतों एवं नगर निकायों में सहयोग शिविरों का आयोजन पूर्ववत जारी रहेगा.

जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों के अलावा जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने भाग लिया. शिविर में पहुंचे लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर समस्याओं के समाधान की व्यवस्था से आम लोगों को काफी सुविधा मिल रही है. ग्रामीणों का कहना था कि पहले छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड और जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन अब सरकारी सेवाएं गांव तक पहुंच रही हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है.Nalanda News

Also Read: बिहारशरीफ का गौरवशाली बीड़ी उद्योग संकट में: कभी विदेशों तक थी पहचान, अब अस्तित्व की लड़ाई

Previous article सीवान के युवक का सोनपुर स्टेशन के पास मिला शव, नागालैंड से घर लौट रहा था
Next article Weather Alert: 16 से 21 जून तक भारी बारिश, गरज चमक और तूफान हवा, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
Avatar Of Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel