[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Weather Alert: 16 से 21 जून तक भारी बारिश, गरज चमक और तूफान हवा, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Weather Alert: 16 से 21 जून तक भारी बारिश, गरज चमक और तूफान हवा, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

0
Weather Alert: 16 से 21 जून तक भारी बारिश, गरज चमक और तूफान हवा, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
कई राज्यों में मौसम की करवट, आंधी-बारिश की चेतावनी, फोटो- पीटीआई

IMD Weather Alert: मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है. खासतौर पर 18 से 21 जून के बीच जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है. जम्मू-कश्मीर में 18 और 19 जून को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है.

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में आंधी-तूफान का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम का मूड बिगड़ा रह सकता है. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा की संभावना है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी मौसम का ऐसा ही हाल देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में 16 जून को धूल भरी आंधी चल सकती है. वहीं कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है.

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज-चमक के साथ बारिश

मध्य भारत के राज्यों में भी मौसम की तल्खी जारी रह सकती है. पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कई हिस्सों में 21 जून तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना

पूर्वी भारत में मानसून का असर शुरू हो गया है. कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मानसून और मजबूत होता जाएगा, बारिश की तीव्रता में भी इजाफा होगा. बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अगले सात दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है. झारखंड में 21 जून तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि बिहार में 16, 19, 20 और 21 जून को आंधी-तूफान और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 17 जून के बाद बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है. 18 से 21 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश और 17 से 21 जून के बीच असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की भी संभावना है.

महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में भी बरसेंगे बादरा

कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. सौराष्ट्र और कच्छ में भी 18 जून के बाद बारिश की तीव्रता में इजाफा हो सकता है.

दक्षिण भारत में मानसून रहेगा मेहरबान

दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में मानसून पूरे रफ्तार में है. केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. केरल और माहे में 21 जून तक जोरदार बारिश जारी रह सकती है. वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 16 से 18 जून के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. तेलंगाना और कर्नाटक में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

Also Read: Heavy Rain Alert: बारिश बिजली और तूफानी हवा, अगले 5 दिन इन राज्यों में मौसम की करवट

Previous article नालंदा के आलावां सहयोग शिविर में DM-SP ने सुनीं समस्याएं, 115 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन
Next article बेतिया: चार माह से वेतन नहीं, शिक्षकों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की चेतावनी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel