[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ भूमि विवाद को लेकर मारपीट, पांच घायल

भूमि विवाद को लेकर मारपीट, पांच घायल

0
भूमि विवाद को लेकर मारपीट, पांच घायल

शेखपुरा. चेवाड़ा में गली में दरवाजा लगाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को ग्रामीणों की सहायता से आनन- फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है. जहां घायलों की पहचान एक पक्ष की ओर से प्रहलाद कुमार, उसका भांजा विशाल कुमार और सुजल कुमार शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से संदीप कुमार और उसकी बहन घायल हुई हैं. इस बाबत घायल प्रहलाद कुमार ने बताया कि उनकी निजी गली में पड़ोसी द्वारा बल पूर्वक दरवाजा खोल दिया गया, जिससे उसके घर की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया था. इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दूसरे पक्ष के लोग मारपीट पर उतारू हो गए.इसके साथ ही लाठी डंडों के अलावा लोहे के रॉड से वार कर हमलोगों को बुरी तरह घायल कर दिया. वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि आने-जाने वाली गली में दरवाजा लगा दिया गया था, जिससे आम आवागमन बाधित हो रहा था. इसका विरोध करने पर झड़प हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया. घटना की सूचना मिलने के बाद चेवाडा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस बाबत अपर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी ने कहा कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. उधर घटना के बाद दोनो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त हो गया है. पुलिस ने स्थिति को पुलिस नियंत्रण में बताया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel