[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट Digilocker पर कैसे करें चेक?

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट Digilocker पर कैसे करें चेक?

0
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट Digilocker पर कैसे करें चेक?
बोर्ड स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो और Digilocker Page (Image: AI Generated)

Rajasthan Board 10th Result 2026 on Digilocker: राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी RBSE की तरफ से 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है. बोर्ड की ओर से छात्रों की डिजिटल मार्कशीट भी ऑनलाइन अपलोड की जा रही है.

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म DigiLocker पर भी देख सकते हैं. हालांकि कई बार छात्रों को DigiLocker में तुरंत रिजल्ट का ऑप्शन नहीं दिखता. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट आसानी से चेक कर सकते हैं.

DigiLocker क्या है और इसका फायदा क्या है?

DigiLocker भारत सरकार की एक डिजिटल सेवा है जहां नागरिक अपने जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन सुरक्षित रख सकते हैं. इसमें मार्कशीट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और कई अन्य दस्तावेज डिजिटल रूप में उपलब्ध रहते हैं.

राजस्थान बोर्ड के छात्र भी 10वीं की डिजिटल मार्कशीट DigiLocker के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं. इससे छात्रों को बार-बार अलग-अलग वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती और डॉक्यूमेंट सुरक्षित भी रहते हैं.

DigiLocker में रिजल्ट का ऑप्शन न दिखे तो क्या करें?

कई बार रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद DigiLocker पर लिंक दिखाई नहीं देता. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सभी छात्रों की मार्कशीट धीरे-धीरे अपलोड की जाती है.

अगर आपको ऑप्शन नहीं दिख रहा है तो कुछ समय बाद दोबारा लॉगिन करें. इसके अलावा सर्च बॉक्स में सीधे Rajasthan Board या RBSE लिखकर सर्च करने से भी मार्कशीट का विकल्प मिल सकता है.

DigiLocker पर ऐसे चेक करें Rajasthan Board 10th Result 2026

  • सबसे पहले DigiLocker की वेबसाइट digilocker.gov.in खोलें या मोबाइल ऐप डाउनलोड करें.
  • अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर की मदद से लॉगिन करें.
  • होमपेज पर सर्च बॉक्स में “Board of Secondary Education Rajasthan” लिखें.
  • इसके बाद RBSE Class 10th Marksheet के विकल्प पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें.
  • सबमिट बटन दबाते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • चाहें तो इसे डाउनलोड करके अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सुरक्षित रख सकते हैं.

Rajasthan Board 10th Result 2026 on Digilocker Check Here

DigiLocker पर अकाउंट कैसे बनाएं?

अगर किसी छात्र का DigiLocker पर पहले से अकाउंट नहीं है तो सबसे पहले उसे नया अकाउंट बनाना होगा. इसके लिए digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल में DigiLocker ऐप डाउनलोड करें.

इसके बाद Sign Up पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें. मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें. इसके बाद आधार नंबर और बाकी जानकारी भरकर आसानी से नया अकाउंट बनाया जा सकता है.

मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?

DigiLocker पर मिलने वाली राजस्थान बोर्ड 10वीं की डिजिटल मार्कशीट में छात्र से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां होती हैं. इसमें छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम और परीक्षा से जुड़ी जानकारी दर्ज रहती है.

इसके अलावा सभी विषयों के अंक, कुल अंक, पासिंग मार्क्स और डिविजन जैसी जानकारी भी मार्कशीट में दी जाती है. इसलिए मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद सभी डिटेल्स को ध्यान से जरूर चेक कर लें.

यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का करना होगा इंतजार, ये है RBSE का लेटेस्ट प्लान

Previous article भूमि विवाद को लेकर मारपीट, पांच घायल
Next article Giridih News :ईद हमें आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है : मंत्री
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel