[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ सुबह-सुबह काम पर निकले हलवाई को उड़ाया, हुई मौत, परिवार में मातम

सुबह-सुबह काम पर निकले हलवाई को उड़ाया, हुई मौत, परिवार में मातम

0
सुबह-सुबह काम पर निकले हलवाई को उड़ाया, हुई मौत, परिवार में मातम
पोस्टमार्टम रूम के बाहर खड़े परिजन

Bihar Sharif News (सुनील कुमार) :नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय हलवाई की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. मृतक की पहचान अफजल बिगहा निवासी किशोरी राम के रूप में की गई है, जो वर्षों से हलवाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे.

अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर

परिजनों ने बताया कि किशोरी राम रोज की तरह सुबह साइकिल से काम के सिलसिले में घर से निकले थे. वह चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के समीप पहुंचे ही थे कि तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि वह साइकिल समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई.

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, मामले में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही चंडी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोरी राम को तत्काल इलाज के लिए चंडी अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने मृत्य घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां अपने परिजन का शव देखकर चीख-पुकार मच गई. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है. इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

Also Read : मलमास मेला को लेकर राजगीर में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, 15 मई से कई मार्गों पर नो एंट्री

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel