[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Bihar Weather: बिहार के तीन जिलों में कोल्ड डे तो 9 में घने कोहरे का अलर्ट, गणतंत्र दिवस पर भी ठंड से राहत नहीं

Bihar Weather: बिहार के तीन जिलों में कोल्ड डे तो 9 में घने कोहरे का अलर्ट, गणतंत्र दिवस पर भी ठंड से राहत नहीं

0
Bihar Weather: बिहार के तीन जिलों में कोल्ड डे तो 9 में घने कोहरे का अलर्ट, गणतंत्र दिवस पर भी ठंड से राहत नहीं
बिहार का मौसम

Bihar Weather: बिहार में गणतंत्र दिवस पर भी ठंड का सितम जारी रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 3 जिलों में कोल्ड-डे और 9 में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर एक कटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम 150 नॉट तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक्टिव है. 29 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे एक बार फिर से ठंड बढ़ेगी.

9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी पटना में सुबह 6 से 10 बजे तक कोहरा छाया रहेगा. इस दौरान हवा की रफ्तार भी 9 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. अगले 24 घंटे की बात करें तो उत्तर बिहार में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. हालांकि, अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास नहीं देखा जाएगा.

Also Read: गांधी मैदान पहुंचने के लिए इन रास्तों का करें उपयोग, जाने किस गेट से होगी एंट्री

जमुई रहा सबसे ठंडा जिला

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान बक्सर सबसे गर्म जिला रहा. जहां अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे ठंडा जिला जमुई रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. ठंड बढ़ने के साथ ही राज्य की हवा भी प्रदूषित हो गई है. शनिवार को अररिया की हवा सबसे खराब रही. यहां का AQI 255 दर्ज किया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Explainer: निर्भया केस और अन्ना आंदोलन को हथियार बनाकर केजरीवाल ने कांग्रेस का किया शिकार, दिल्ली पर किया कब्जा
Next article भारत को खेल की महाशक्ति बनाना मुश्किल तो है, पर नामुमकिन नहीं
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel