Bihar Red Light Area Raid: कोठे पर डांस के साथ छलक रहे थे जाम, पुलिस की रेड में तीन नर्तकियों संग एक ग्राहक गिरफ्तार

Bihar Red Light Area Raid: रेड लाइट एरिया में कोठे पर डांस के दौरान चल रही शराब पार्टी पर पुलिस ने छापेमारी की. ग्राहक के बैग से ब्लैक डॉग शराब की दो बोतलें बरामद हुईं. ग्राहक और तीन नर्तकियों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया गया. पढे़ं पूरी खबर…

By Aniket Kumar | June 22, 2026 8:57 AM

Bihar Red Light Area Raid: बिहार में शराबबंदी कानून के बीच एक बार फिर शराब पार्टी का मामला सामने आया है. नगर थाना क्षेत्र के रेड लाइट एरिया में एक कोठे पर डांस कार्यक्रम के दौरान शराब सेवन की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ग्राहक और शराब परोसने के आरोप में तीन नर्तकियों को गिरफ्तार कर लिया. मौके से प्रीमियम ब्रांड की शराब की दो बोतलें भी बरामद हुई हैं.

डांस देखने पहुंचा था ग्राहक

डांस देखता युवक, फोटो- ai जेनरेटेड

पुलिस के अनुसार वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर निवासी राकेश गिरी शनिवार दोपहर रेड लाइट एरिया स्थित एक कोठे पर डांस देखने पहुंचा था. आरोप है कि वह अपने साथ शराब की बोतल लेकर आया था.

कमरे में डांस के साथ शराब पार्टी चल रही थी और नर्तकियां उसे शराब परोस रही थीं. इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कोठे पर शराब का सेवन किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Bihar Vidhwa Pension Scheme: सरकार दे रही हर महीने 1100 रुपये पेंशन , जानिए विधवा पेंशन योजना की पूरी प्रक्रिया

छापेमारी के दौरान मची अफरा-तफरी

डांस के दौरान पुलिस की रेड, फोटो- ai

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की. पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी कर राकेश गिरी और नर्तकियों को पकड़ लिया. महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कमरे की तलाशी भी ली गई.

बैग से मिली ब्लैक डॉग शराब की दो बोतलें

Bihar red light area raid: कोठे पर डांस के साथ छलक रहे थे जाम, पुलिस की रेड में तीन नर्तकियों संग एक ग्राहक गिरफ्तार 4

तलाशी के दौरान पुलिस ने राकेश गिरी के बैग से ब्लैक डॉग ब्रांड की शराब की दो बोतलें बरामद कीं. पुलिस के मुताबिक कमरे से कोई अन्य आपत्तिजनक सामान नहीं मिला.

पुलिस का दावा है कि छापेमारी के समय राकेश गिरी के हाथ में शराब का गिलास था और नर्तकियां उसे शराब परोस रही थीं.

यह भी पढ़ें: Bihar Land Transfer Rule Change: लैंड ट्रांसफर के नियम में बदलाव, DM को अब 10 एकड़ तक मंजूरी देने का अधिकार

उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज

मामले में दारोगा जूली कुमारी के बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने शराब पीने और पिलाने के आरोप में ग्राहक समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया.

नगर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है. मामले की आगे जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: Bihar E-Bus Service: लो भैया एक और बड़ी खुशखबरी, इन 6 शहरों में दौड़ेंगी 400 इलेक्ट्रिक बसें

मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट